
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : October 16, 2025 12:30 PM IST
Premanand ji Maharaj News: हर किसी के दिल में राज करने वाले प्रेमानंद जी के स्वास्थ्य को लेकर हर कोई चिंतित है। कई दिनों से बीमार प्रेमानंद जी के स्वास्थ्य के बारे में हर कोई जानना चाहता है, उनके चेहरे और आंखों की पर आई सूजन उनके चाहने वालों को गहरी चिंता में डालती जा रही है। हाल ही में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी उनसे मिलने गए और उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब होने के बावजूद भी फिर भी वे हौंसले के साथ रहते हैं और अपने चाहने वालों से मुस्कुरा कर बातें करते हैं। चलिए जानते हैं प्रेमानंद महाराज जी के बारे में बागेश्वर बाबा ने क्या कहा।
प्रेमानंद महाराज के बारे में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उनके चाहने वालो के आगे बताया कि फिलहाल महाराज का स्वास्थ्य ठीक है। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत थोड़ी बिगड़ गई थी, लेकिन अभी उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। बता दें कि हाल ही में पंडित धीरेंद्र शास्त्री संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनसे मिलने वृंदावन गए थे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री उनका हालचाल पूछने के साथ-साथ उनके द्वारा आगे शुरू की जाने वाली पदयात्रा का आमंत्रण देने आए थे।
प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर लोग काफी अटकलें लगा रहे थे और साथ ही काफी अटकलें लगाई जा रही थी जिससे लोगों को कई बार गलत जानकारी मिल रही थी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अफवाहों से दूर रहने के लिए कहा है और बताया है कि अभी प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ठीक है और धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
बता दें कि प्रेमानंद महाराज को पॉलिसिस्टिक किडनी डिजीज है, जो एक क्रोनिक बीमारी है। इस बीमारी के चलते उनकी दोनों किडनियां खराब हो गई है और उन्हें काफी समय से ही उन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ रही है। हालांकि, हाल ही में कुछ दिन पहले जबसे उनकी तबीयत खराब चल रही है, तो उन्हें लंबे समय तक और बार-बार किडनी डायलिसिस की जरूरत पड़ रही है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।