Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 5 कारणों से हो सकता है पैरों के अंगूठे में चुभन वाला दर्द, यूरिक एसिड और डायबिटीज जैसी ये बीमारियां हो सकती हैं जिम्म

Pair ke Anguthe ke Dard ke Karan: पैर के अंगूठे के दर्द को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। यह यूरिक एसिड, गठिया या डायबिटीज जैसी बीमारियों के कारण हो सकता है।

इन 5 कारणों से हो सकता है पैरों के अंगूठे में चुभन वाला दर्द, यूरिक एसिड और डायबिटीज जैसी ये बीमारियां हो सकती हैं जिम्म
VerifiedVERIFIED By: Dr. Raman Kumar

Written by Anju Rawat |Updated : January 17, 2025 6:01 PM IST

Pair ke Anguthe ke Dard ke Karan: हाथ-पैरों की उंगलियों में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन, अगर अक्सर ही उंगलियों या अंगूठों में दर्द हो, तो इन संकेतों को नजरअंदाज न करें। खासकर, पैर के अंगूठे में दर्द की स्थिति को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। क्योंकि कई गंभीर बीमारियों के कारण, पैर के अंगूठे में दर्द हो सकता है। हालांकि, कई बार सामान्य मोच या फैक्चर की वजह से भी पैर के अंगूठे में दर्द हो सकता है। हालांकि, अगर आपको अक्सर ही पैर के अंगूठे में दर्द हो तो एक बार डॉक्टर से जरूर जांच करवाएं। पैर के अंगूठे में तेज दर्द, सूजन और अकड़न जैसी स्थितियों में आपको जांच जरूर करवानी चाहिए। आइए, फैमिली फिजिशयन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से पैरों के अंगूठे में चुभन वाला दर्द क्यों होता है, इसके बारे में जानते हैं-

पैरों के अंगूठे में चुभन वाला दर्द क्यों होता है?- Diseases That Cause Toe Pain in Hindi

1. गठिया

गठिया रोगियों को पैरों के अंगूठे में चुभन वाला दर्द हो सकता है। अगर आपको अक्सर ही पैर के अंगूठे में तेज दर्द का अहसास हो, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। गठिया की वजह से इस तरह का दर्द महसूस हो सकती है। गठिया रोगियों को पैर के अंगूठे पर सूजन भी हो सकती है। अंगूठा कठोर और सूजा हुआ नजर आ सकता है।

2. यूरिक एसिड

यूरिक एसिड रक्त में होता है। जब खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ती है, तो इसकी वजह से कई तरह की दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। जोड़ों में दर्द, हाई यूरिक एसिड का एक आम संकेत है। यूरिक एसिड की वजह से पैर के अंगूठे में दर्द हो सकता है। जब पैर के अंगूठे में यूरिक एसिड जमा हो जाता है, तो यह दर्द और सूजन का कारण बन सकता है।

Also Read

More News

3. टार्सल टनल सिंड्रोम

टार्सल टनल सिंड्रोम भी पैर के अंगूठे में चुभन वाले दर्द का कारण बन सकता है। यह सिंड्रोम तब होता है, जब टिबियल तंत्रिका (नर्व) पर दबाव पड़ता है। यह नर्व, टखने के अंदरूनी हिस्से के पीछे से निकलती है। इसे ही टार्सल टनल कहा जाता है। इस सिंड्रोम की वजह से पैर की उंगलियों में तेज दर्द का अनुभव हो सकता है। यह पैर के अंगूठे में जलन और झुनझुनी का कारण भी बन सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति को खड़े रहने में भी दिक्कत महसूस हो सकती है।

4. पैर के अंगूठे का बढ़ना

पैर के अंगूठे का अंदर की ओर बढ़ने के कारण भी दर्द महसूस हो सकता है। जब पैर का नाखून, त्वचा के अंदर की तरफ बढ़ जाता है, तो यह अंगूठे में तेज दर्द का कारण बन सकता है। इस दर्द के कारण आपको असहज महसूस हो सकता है। हालांकि, यह कम ही मामलों में देखने को मिलता है।

5. डायबिटीज

डायबिटीज रोगियों को भी पैर के अंगूठे में दर्द हो सकता है। दरअसल, कई बार डायबिटीज रोगियों के पैर के अंगूठे में फंगल इंफेक्शन हो जाता है, इसकी वजह से चुभन वाला दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा, जब डायबिटीज रोगियों के पैरों में नसों और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है, तो भी अंगूठे में दर्द हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।