हार्ट अटैक आने से 7 दिन पहले इन 5 हिस्सों में होने लगता है दर्द, 90 % लोग करते हैं इग्नोर

Early Signs of a Heart attack : हार्ट अटैक आने से पहले शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होने लगता है। आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने से पहले किन-किन हिस्सों में दर्द होता है?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : October 24, 2024 6:37 PM IST

Warning Signs of a Heart Attack : हार्ट अटैक आने से पहले छाती में अकड़न सा महसूस होता है, इस बात से हम में से कई लोगों को वाकिफ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले आपके शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द भी होने लगता है। जी, हां शायद आप में से कई लोग अपने शरीर के इन हिस्सों में होने वाले दर्द को समझ न पाएं हों, लेकिन कई बार शरीर के कुछ हिस्सों में होने वाले दर्द हार्ट अटैक की ओर इशारा करते हैं। अधिकतर डॉक्टर्स का कहना है कि हार्ट अटैक आने से करीब 1 महीने से 2 दिन पहले हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है। इस लेख में हम आपको हार्ट अटैक आने से पहले शरीर के कुछ हिस्सों में होने वाले दर्द के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने से पहले शरीर के किन-किन हिस्सों में दर्द होता है?

छाती में दर्द

हार्ट अटैक आने से पहले मरीजों को छाती में काफी तीव्र दर्द सा महसूस हो सकता है। यह दर्द दबाव या भारीपन जैसा महसूस होता है। हार्ट अटैक की वजह से होने वाला दर्द आमतौर पर  बाएं हाथ को प्रभावित करता है, लेकिन यह दोनों ओर हो सकता है।

बांह में होता है दर्द

हार्ट अटैक आने से पहले मरीजों को कंधे और बांह में भी काफी दर्द महसूस होता है। अक्सर लोग इस दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यह गंभीर हो सकता है। अगर आपको बाएं बांह में काफी दर्द हो रहा है और यह दर्द बार-बार हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। ताकि स्थिति का इलाज समय पर हो सके।

हाथ के अलग-अलग हिस्सों में होता है दर्द

हार्ट अटैक आने से पहले मरीजों को हाथों के अलग-अलग हिस्सों में दर्द हो सकता है। कई लोग हाथों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए दर्द की दवा ले लेते हैं, लेकिन अगर आपको यह दर्द बार-बार महसूस हो रहा है, तो एक बार अपने डॉक्टर की सलाह लें। ताकि स्थिति का इलाज समय पर हो सके।

पीठ में होता है दर्द

हार्ट अटैक का दर्द न सिर्फ कंधे और सीने में होता है, बल्कि कई बार यह दर्द फैलकर पीठ तक भी पहुंच सकता है। पीठ में बिना कारण आपको दर्द हो रहा है, तो एक बार डॉक्टर से जांच करा लें। ताकि आपका इलाज समय पर शुरू किया जा सके।

जबड़ों में हो सकता है दर्द

दिल का दौरा पड़ने से पहले मरीजों को जबड़ों में दर्द या फिर हल्का सा भी दबाव महसूस हो सकता है। कई बार लोग इस स्थिति को ज्यादा गंभीर नहीं लेते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की मदद लें।

क्यों आता है हार्ट अटैक?

दिल का दौरा पड़ने की मुख्य वजह हार्ट में ऑक्सीजन सही से नहीं पहुंच पाना होता है। दरअसल, धमनियों में ब्लॉकेज की वजह से ब्लड और ऑक्सीजन हार्ट तक अच्छे से नहीं पहुंच पाता है। ऐसी स्थिति में हृदय की मांसपेशियों में सिकुड़न होने लगती है, जो हार्ट अटैक का कारण बनता है।

Also Read : नसों में खून का दौरा कम होने पर आता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक, जानिए दोनों में अंतर, कारण और उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source