हार्ट अटैक आने से पहले शरीर के इन 5 हिस्सों में होने लगता है दर्द, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर

Heart Attack Warning Signs Not to Ignore :  हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कई तरह के संकेत नजर आते हैं। इन संकेतों को लंबे समय तक नजरअंदाज करने से बचें। आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने से पहले शरीर के किन हिस्सों में दर्द होता है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 16, 2024 1:19 PM IST

Heart Attack Warning Signs Not to Ignore : हार्ट अटैक, जिसे मायोकार्डियल रोधगलन ( Myocardial Infarction ) भी कहा जाता है। किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक तब आता है, जब हृदय की मांसपेशियों के एक हिस्से में पर्याप्त रूप से ब्लड नहीं पहुंच पाता है। ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में जितनी देरी होती है, उतना ही हार्ट की मांसपेशियों के डैमेज होने का खतरा रहता है। कोरोनरी धमनी रोग (सीएडी) दिल के दौरे का मुख्य कारण है। एक कम सामान्य कारण कोरोनरी धमनी में गंभीर ऐंठन या अचानक संकुचन है, जो हृदय की मांसपेशियों में रक्त के प्रवाह को रोक सकता है। हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं। इन लक्षणों में शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द होना भी शामिल है। आइए जानते हैं हार्ट अटैक से पहले किन हिस्सों में दर्द होता है?

1. सीने में दर्द की परेशानी (Chest Pain)

हार्ट अटैक से पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है। इन संकेतों में सीने में दर्द होना शामिल है। सीने में दर्द होने के संकेतों को अक्सर लोग नजर अंदाज करते हैं, अगर आपको इस तरह के संकेत दिख रहे हैं तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार आ सके।

2. जबड़े में दर्द (Pain in jaw)

हार्ट अटैक आने से कुछ दिनों पहले मरीजों को जबड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों को इस तरह के संकेत दिखने पर दांतों में परेशानी जैसा लगता है। अगर आपको इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। ताकि अगर किसी तरह का हार्ट अटैक आने का संकेत हो, तो तुरंत इलाज हो सके।

3. गर्दन में दर्द (Neck Pain)

हार्ट अटैक आने से पहले मरीजों को गर्दन में काफी ज्यादा दर्द का अनुभव हो सकता है। इस तरह के संकेत दिखने पर एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचें।

4. पीठ में दर्द (Back Pain)

हार्ट अटैक आने की स्थिति में न सिर्फ सीने में दर्द होता है, बल्कि कुछ मरीजों को पीठ में भी काफी ज्यादा दर्द का अनुभव हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करें। ताकि इस स्थिति में आपका इलाज हो सके।

5. बांह या कंधे में दर्द (Shoulder pain)

हार्ट अटैक के संकेतों को लंबे समय तक इग्नोर न करें। कुछ लोगों को हार्ट अटैक आने से पहले बांह और कंधे में दर्द होने लगता है। ऐसे संकेतों को अगर आप लंबे समय तक इग्नोर करते हैं, तो आपकी स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए बांह या फिर कंधे में दर्द की परेशानी को इग्नोर करने से बचें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।