Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Uric Acid Symptoms : आज के समय में गाउट एक सामान्य और जटिल रूप से होने वाली समस्या है। इस समस्या से जूझ रहे मरीजों को जोड़ों में काफी ज्यादा दर्द, सूजन, लालिमा और छूने में कोमलता का अनुभव होता है। ब्लड में यूरिक एसिड के बढ़ने की स्थिति में मुख्य रूप से पैरों के अंगूठे में काफी ज्यादा दर्द होता है। यह परेशानी आपको आधी रात में भी परेशान कर सकती है। शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ते स्तर को गाउट भी कहा जाता है। गाउट के लक्षण न सिर्फ पैरों के अंगूठों पर दिखते हैं, बल्कि शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में विस्तार से-
शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से न सिर्फ पैरों के अंगूठों में दर्द और सूजन की परेशानी होती है, बल्कि यह कई अन्य हिस्सों में दर्द का कारण बन सकता है, जैसे-
शरीर में होने वाले ये दर्द शुरू होने के चार से 12 घंटों के अंदर काफी ज्यादा गंभीर होता है। धीरे-धीरे यह दर्द कम होता चला जाता है। इसके अलावा भी शरीर में कुछ अन्य लक्षण देखे जा सकते हैं।
लंबे समय तक बेचैनी : ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने की वजह से न सिर्फ दर्द होता है, बल्कि इसके कारण गंभीर रूप से दर्द के साथ-साथ बेचैनी का भी अनुभव हो सकता है। जोड़ों में होने वाली ये परेशानी कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक रह सकती है।
चलने में दिक्कत : हाई यूरिक एसिड की परेशानी अचानक से काफी ज्यादा बढ़ने के कारण मरीजों को चलने में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे ज्वाइंट्स काफी ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।
सूजन और लालिमा : शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण जोड़ों में दर्द, सूजन, कोमल और लालिमा की स्थिति भी देखी जा सकती है।
गति सीमित होना : जैसे-जैसे गाउट की समस्या बढ़ती है, वैसे-वैसे जोड़ों को सामान्य रूप से हिलाने-डुलाने में परेशानी होने लगती है। ऐसे में मरीज की गति सीमित हो जाती है।
शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देकर आप तुरंत डॉक्टर से पास जाएं और समय पर अपना इलाज शुरू कराएं, ताकि यूरिक एसिड की परेशानी को ज्यादा बढ़ने से रोका जा सके।