Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में डायबिटीज की वजह से इन हिस्सों में हो सकता है दर्द, लक्षण पहचानकर तुरंत करें बचाव

Diabetes Management in the Cold : सर्दियों में डायबिटीज की वजह से जोड़ों और कंधों के हिस्सों में काफी दर्द होने लगता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-

सर्दियों में डायबिटीज की वजह से इन हिस्सों में हो सकता है दर्द, लक्षण पहचानकर तुरंत करें बचाव
Diabetes in Winter

Written by Kishori Mishra |Published : October 25, 2023 9:40 AM IST

Diabetes Management in the Cold : आधुनिक समय में लोगों को डायबिटीज की परेशानी काफी ज्यादा हो रही है। इसका कारण गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल हो सकती हैं। डायबिटीज होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं, जिसमें वजन का कम होना, बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना इत्यादि शामिल है। वहीं, अगर हम सर्दियों की बात करें, तो इस सीजन में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। जिसमें डायबिटीज की परेशानियां शामिल हैं। सर्दियों में ठंडी हवाओं की वजह से हाथ-पैर सुन्न होने लगते हैं। साथ ही पैरों में काफी ज्यादा जलन होने लगती है। अगर सर्दियों में इन परेशानियों को कंट्रोल न किया जाए, तो परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ने लगती हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में डायबिटीज की वजह से किन हिस्सों में होता है दर्द?

सर्दियों में डायबिटीज मरीजों को होने लगती है फ्रोजन शोल्डर की परेशानी - Frozen shoulder

डायबिटीज के मरीजों को सर्दियों में फ्रोजन शोल्डर की परेशानी होने लगती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसकी वजह से कंधे में काफी ज्यादा दर्द होने लगता है। यह दर्द इतना अधिक होता है कि मरीजों को कंधों को मूव करना तक मुश्किल हो जाता है। यह दर्द मुख्य रूप से कंधे को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो सर्दियों में अपना देखभाल सही से करें।

फ्रोजन शोल्डर के क्या हैं लक्षण? - Symptoms of frozen shoulder in Hindi

सर्दियों में फ्रोजन शोल्डरकी वजह से शरीर में निम्न लक्षण दिख सकते हैं, जैसे-

Also Read

More News

  • हिलने-डुलने में हो सकती है परेशानी
  • काफी ज्यादा कमजोरी महसूस करना
  • ज्वाइंट्स में काफी ज्यादा अकड़न की परेशानी होना, इत्यादि।

फ्रोजन शोल्डर से कैसे करें बचाव? - Frozen Shoulder Prevention Tips in Hindi

शरीर को रखें एक्टिव

अगर आपको सर्दियों में काफी ज्यादा अकड़न और दर्द की परेशानी हो रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने शरीर को एक्टिव रखें। इसके लिए नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करें। साथ ही किसी भी तरह से कोशिश करें कि अपने बॉडी में इंसुलिन के स्तर को संतुलित करें। कोशिश करें आप कम से कम 15 मिनट तक रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। 

कुछ देर के लिए धूप में बैठें

सर्दियों के दिनों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए कुछ समय धूप में जरूर बैठें। धूप में बैठने से शरीर में होने वाली अकड़न और दर्द की परेशानी को दूर किया जा सकता है। 

हिटिंग पैड का करें इस्तेमाल

कंधों और जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप हीटिंग पैड का प्रयोग करें। इससे दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अगर आपके पास हीटिंग पैड नहीं है, तो आप गर्म पानी और सूती कपड़े की मदद से सिंकाई करें। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में डायबिटीज की वजह से होने वाली अकड़न और दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन बचाव टिप्स को अपना सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।