Advertisement

शरीर में इन 4 जगह पर दर्द तो समझ लीजिए आने वाला है हार्ट अटैक! जानें किस अंग से मिलता है अटैक का सटीक संकेत

Pain in heart attack : हार्ट अटैक के लक्षणों में सबसे प्राथमिक लक्षण सीने में दर्द होना है, इसमें व्यक्ति के जबड़े में या फिर दांत में भी दर्द होता है। जानें किन अंगों में होता है तेज दर्द।

Written By Jitendra Gupta
Published : September 27, 2022 6:47 PM IST

शरीर में इन 4 जगह पर दर्द तो समझ लीजिए आने वाला है हार्ट अटैक! जानें किस अंग से मिलता है अटैक का सटीक संकेत

Pain in heart attack : दुनिया भर में हृदय सम्बंधी बीमारियां मृत्यु का सबसे बड़ा कारण बनती हैं और इसी कारण हार्ट प्रॉब्लम से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पहले ये समस्या ज्यादा उम्र के लोगों को अधिक होती थी पर अब कम उम्र के लोगों में भी ये समस्या बढ़ रही है। 2019 में हृदय रोग (सीवीडी) से अनुमानित 17.9 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई, जो सभी वैश्विक मौतों का 32% है। इनमें लगभग 85 % मृत्यु हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कारण हुईं है। हृदय रोगों से संबंधित समस्या इन दिनों बढ़ती ही जा रही है, भले ही लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक दिख रहे हों पर थोड़ी भी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है, इसलिए इसको लेकर जागरूक होना बहुत जरूरी है, आप अपने हृदय का ख्याल रखें उसके साथ और भी लोगों को इसके प्रति जागरूक करें।

हार्ट अटैक के लक्षणों पर बात करते हुए श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के सीनियर कंसल्टेंट व इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अमर सिंघल ने बताया कि इसका सबसे प्राथमिक लक्षण सीने में दर्द होना है, इसमें व्यक्ति के जबड़े में या फिर दांत में भी दर्द होता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक आने पर सांस लेने में दिक्कत आने लगती है, शरीर में पसीना आने लगता है और कुछ लोगों में गैस होने की भी प्रॉब्लम होने लगती है। इसके साथ ही चक्कर आना, सिर घूमना, मन में बेचैनी होना, जी मचलाना, पेट खराब होना, उल्टी होना भी इसके प्राथमिक लक्षण हैं इसलिए जैसे ही ये लक्षण लगे तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

नारायणा सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल, गुरुग्राम के सीनियर कंसल्टेंट, सीटीवीएस, डॉक्टर रचित सक्सेना हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कुछ एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं जैसे कार्डियो, जंपिंग जैप, वेट ट्रेनिग और स्ट्रेचिंग, उनके अनुसार इन एक्सरसाइज को किसी प्रोफेशनल की मदद से बड़ी ही सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

Advertisement

सर्कुलेशन ट्रस्टड सोर्स जनरल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, COVID-19 महामारी के बाद लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ा जिस कारण लोगों में ब्लड प्रेशर बढ़ने या हाइपरटेंशन की वजह से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ा है।

डॉक्टर आनंद कुमार पांडे, डायरेक्टर एंड सीनियर कंसल्टेंट, धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशिलिटी हस्पिटल, दिल्ली के अनुसार अनहेल्दी फूड, स्मोकिंग, एक्सरसाइज ना करना और पॉल्यूशन इस बिमारी की मुख्य वजह हैं हालांकि कई और वजहें भी हैं जिनसे ये समस्या होती है पर यदि कुछ बातों पर ध्यान दें तो इससे बचाव संभव है-

लक्षण : हार्ट प्रॉब्लम के कई प्रकार के सिम्टम्स है जिनके बाद आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए-

1-अगर सीने में दर्द, पीठ में दर्द, गले व जबड़े में दर्द और दोनों कंधो में दर्द है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

2-शरीर में उलझन है, पसीना आ रहा है, सांस फूल रही है, तो कदम चलने में अधिक दिक्कत आ रही हो और यदि घबराहट हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

3-पाचन क्रिया में ज्यादा दिक्कत आ रही हो, गैस बन रही हो, जी घबराना, थकान या फिर चक्कर आ रहे हों तब इसमें लापरवाही ना करें और तुरंत नजदीकी डॉक्टर से दिखाएँ।

हृदय को स्वस्थ रखें : दिल से जुड़ी समस्या आम दिनचर्या में लापरवाही और अस्वस्थ आहार लेने तथा धुम्रपान के कारण होती है इसलिए यदि हम कुछ बातों पर ध्यान रख कर जीवनयापन करे तो इससे बचा जा सकता है-

1-दिल से जुड़ी बीमारियों की मुख्य वजह है धूम्रपान, इसलिए अगर धूम्रपान आपकी आदत में शामिल है तो इसे बदले।

2-नियमित व्यायाम या फिर योग करें। योग में कई आसन स्वस्थ्य हृदय के लिए बहुत आवश्यक है जैसे प्रणायाम, अनुलोम–विलोम आदि।

3-स्वस्थ आहार ग्रहण करें जिसमें तेल की मात्रा ज्यादा ना हो। अपने खाने में सलाद और फलों का इस्तेमाल जरूर करें।

4-शराब का सेवन ना करें, मानसिक तनाव को कम करें।

5-ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल पर लापवाही ना करें, समय-समय पर चेकअप करवाते रहें।

6-कुछ कुछ समय पर अपना ब्लड टेस्ट कराएं, हर 6 महीने पर डॉक्टर को दिखाते रहें।

7- लोग जिम तो करते हैं पर उसके साथ में प्रोटीन शेक और जानकारी के अभाव में सप्लीमेंट भी लेते हैं जिसका कभी कभी उनकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है इसलिए किसी भी प्रकार का सप्लीमेंट या प्रोटीन शेक बगैर डॉक्टर के निर्देशानुसार ना लें।

अगर फिर भी हृदय सम्बंधी समस्या होती तो निम्न बातों पर ध्यान दें-

1-एक्सरसाइज करते रहें यदि आपको एक्सरसाइज करने में ज्यादा दिक्कत है तो हल्की ही एक्सरसाइज या फिर योग करें।

2-अगर यह समस्या है तो इसके लिए बचाव बहुत जरूरी है, समय-समय पर डॉक्टर से दिखाते रहें और डॉक्टर के ही राय के अनुसार चलें।

3-छाती में दर्द है, बेचैनी है, सांस लेने में समस्या है या फिर सांसो के तेजी से चलना या फिर शरीर उलझन और पसीना आ रहा है तो ये हार्ट अटैक के मुख्य लक्षण हैं इन्हे पहचाने और तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें या फिर नजदीकी हॉस्पिटल ले जाएं।

4-यदि बाईपास सर्जरी हो चुकी है तो एक्सरसाइज ज्यादा ना करें, कोशिश करें योग और हल्की एक्सरसाइज के माध्यम से शरीर को स्वस्थ्य रखें।

5- सुबह उठकर नजदीकी पार्कों में जाकर सैर लगाएं, उचित व्यायाम के लिए प्रशिक्षण लें, तनाव कम करने का प्रयास करें, इसके लिए आप डॉक्टर के निर्देश में रह कर हार्ट से जुड़ी समस्या से लाभ पा सकते हैं।

About the Author

... Read More