
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : November 29, 2023 11:47 AM IST
High Cholesterol Pain Areas In Hindi: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी आम हो गई है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाने वाला मोम जैसा एक पदार्थ है। यह स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी होता है। लेकिन जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो यह धमनियों में जमने लगता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। दरअसल, शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से थक्का बन सकता है, जिससे हार्ट अटैक आ सकता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होने पर कई तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द होना भी हाई कॉलेस्ट्रोल का संकेत हो सकता है। तो आइए, जानते हैं कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर शरीर में कहां-कहां दर्द होता है?
सीने में दर्द होना हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब दिल तक खून पहुंचाने वाली नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है, तो इसकी वजह से सीने में दर्द हो सकता है। अगर आपको सीने में दर्द महसूस होता है, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
अगर आपको पीठ या बगल में तेज दर्द महसूस होता है, तो यह शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की ओर इशारा करता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। इसलिए इस संकेत को गलती से भी नजरअंदाज न करें।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण पैरों में दर्द महसूस हो सकता है। दरअसल, शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर पैरों की धमनियों तक ब्लड फ्लो सही तरीके से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से पैरों में दर्द या झुनझुनी महसूस हो सकती है। अगर आपको भी यह लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
जबड़ों में दर्द होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का एक संकेत हो सकता है। दरअसल, शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण जबड़ों में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से जबड़ों में तेज दर्द महसूस हो सकता है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच जरूरी करवानी चाहिए।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण बाजू में दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो इससे हाथों की ब्लड वेसल्स में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। इसकी वजह से आपके हाथों में तेज दर्द या झुनझुनी भी महसूस हो सकती है। अगर आपको बाजुओं में दर्द हो रहा है, तो इसे नजरंदाज न करें। यह हाई कोलेस्ट्रॉल का एक संकेत हो सकता है।