सीने में ही नहीं शरीर के इन हिस्सों में भी फैलता है हार्ट अटैक का दर्द, समय रहते तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

Heart attack symptoms: हार्ट अटैक का दर्द न सिर्फ सीने में होता है, बल्कि इसकी वजह से शरीर के अन्य हिस्सों में भी दर्द हो सकता है। आइए जानते हैं हार्ट अटैक का दर्द शरीर के किन हिस्सों में फैलता है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 5, 2023 1:30 PM IST

Heart attack symptoms : बीते सालों में हार्ट अटैक के मामले काफी ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं। यह एक काफी ज्यादा चिंता का विषय है। क्योंकि हार्ट अटैक की वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। WHO के अनुसार, जिन लोगों को पहले से हार्ट से जुड़ी बीमारी जैसे- सेरेब्रोवास्कुलर डिजीज, ब्लड प्रेशर इत्यादि पहले से होता है, उन्हें हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है। दिल के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों को इसके प्रति थोड़ा सतर्क होने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से हार्ट अटैक से पहले इसके कुछ लक्षण हमें नजर आते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप समय पर अपना इलाज करा सकते हैं। हार्ट अटैक की स्थिति में कई लोगों को लगता है कि इससे सिर्फ सीने में दर्द होता है, लेकिन ये जरूरी नहीं है। हार्ट अटैक की स्थिति में सीने में दर्द होने के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलता है। आइए जानते हैं हार्ट अटैक का दर्द सीने के अलावा शरीर के किन हिस्सों में फैलता है?

सीने के बाईं ओर होता है हार्ट अटैक का दर्द

हार्ट अटैक की स्थिति में सीने के बाईं ओर दर्द होता है, यह हार्ट अटैक का सबसे आम लक्षण हो सकता है। यदि आपको सीने के बीचों-बीच दर्द या फिर बाईं ओर दर्द हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जाएं। यह हार्ट अटैक के साधारण लक्षण हैं। 

इन अंगों में भी होता है हार्ट अटैक का दर्द

हार्ट अटैक की वजह से सीने के बाईं ओर दर्द होना, काफी आम है। लेकिन यह दर्द सीने के बाईं ओर से शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलता है। मुख्य रूप से बाजू, कंधों, गर्दन और जबड़ों पर हार्ट अटैक की वजह से दर्द महसूस हो सकता है। अगर आपको सीने में दर्द के साथ-साथ इन हिस्सों में दर्द हो रहा है, तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं। इस स्थिति में देरी करना आपके लिए घातक हो सकता है। 

हार्ट अटैक में दर्द के साथ-साथ सीने में होता है जलन

हार्ट अटैक में सीने में दर्द होना, काफी कॉमन है। लेकिन कुछ स्थितियों में इसकी वजह से छाती में दबाव पड़ने की वजह से जलन भी महसूस होता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्लपर्ट की सलाह लेने की जरूरत है, ताकि आपका सही से इलाज हो सके। 

हार्ट अटैक के कुछ अन्य संकेत - Heart attack Symptoms

हार्ट अटैक में सीने में दर्द के अलावा कुछ अन्य लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे-

  • व्यक्ति को सांस लेने में काफी ज्यादा परेशानी
  • काफी ज्यादा पसीना
  • मतली और उल्टी की परेशानी होना
  • सीने में कुछ कुचलने जैसा महसूस होना

अगर आपको इन सभी लक्षणों में से कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। ताकि आपका सही इलाज हो सकें और आप गंभीर स्थिति से बच सकें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.