शरीर के इन 5 हिस्सों में दर्द को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, किडनी डैमेज का हो सकता है संकेत

Kidney Damage Pain Area: शरीर के कुछ अंगों में दर्द होना किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। आइए, जानते हैं इनके बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : February 9, 2024 1:25 PM IST

Kidney Pain Area In Hindi: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ और गंदगी को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकालने का काम करती है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए किडनी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। ऐसे में, अगर किडनी में कोई गड़बड़ी आ जाए, तो इसका असर शरीर के कई अंगों पर पड़ता है। किडनी की बीमारी होने पर शरीर में कुछ संकेत और लक्षण नजर आते हैं। किडनी खराब होने पर शरीर के कुछ अंगों में दर्द हो सकता है। तो आइए, इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि किडनी डैमेज होने पर कहां-कहां दर्द हो सकता है -

पेट में दर्द

पेट में लगातार दर्द रहना किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में पेट के निचले हिस्से में दर्द और मरोड़ महसूस हो सकता है। हालांकि, पेट के निचले हिस्से में दर्द यूटीआई का लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में, सही कारण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए।

पीठ में दर्द

किडनी में खराबी होने पर पीठ में दर्द महसूस हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर नहीं निकाल पाती है, तो इससे पीठ दर्द की शिकायत हो जाती है। ऐसी स्थिति में, आपको उठने-बैठने के दौरान तेज दर्द हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से पीठ दर्द हो रहा है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सीने में दर्द

किडनी खराब होने पर कई बार छाती में भी दर्द महसूस हो सकता है। दरअसल, किडनी में खराबी होने पर दिल को ढकने वाली परत (पेरिकार्डियम) में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से सीने में दर्द होता है। इस तरह के लक्षण महसूस होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

पसलियों में दर्द

किडनी में खराबी होने पर पसलियों में भी दर्द हो सकता है। दरअसल, किडनी हमारे पीठ के पिछले हिस्से में होती है। ऐसे में, किडनी खराब होने पर पसलियों में दर्द महसूस हो सकता है। आपको इस लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलकर जरूरी जांच करवानी चाहिए।

पैर और टखनों में दर्द

पैर और टखनों में दर्द भी किडनी खराब होने का लक्षण हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में नमक जमा होने लगता है। इसकी वजह से पैरों और टखनों में सूजन आने लगती है। साथ ही, उनमें दर्द भी रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source