कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन 4 अंगों में होता है तेज दर्द, नजरअंदाज करने की न करें भूल

High Cholesterol Pain Area: शरीर में का स्तर बढ़ने के कारण कई अंगों में दर्द होने लगता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : June 23, 2025 10:13 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Pawan Kumar Goyal

Pain In High Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में आम हो चुकी है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL)। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो शरीर में कुछ हिस्सों में दर्द होने लगता है। आइए, शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के सीनियर डायरेक्टर (इंटरनल मेडिसिन), डॉ पवन कुमार गोयल से जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के किन हिस्सों में दर्द होता है? 

पैरों में दर्द

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पैरों में काफी ज्यादा दर्द होने लगता है। दरअसल, शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर पैरों की धमनियों तक ब्लड फ्लो सही तरीके से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से पैरों में दर्द या झनझनाहट महसूस हो सकती है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

सीने में दर्द

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर सीने में दर्द हो सकता है। दरअसल, जब दिल तक खून पहुंचाने वाली नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है, तो इसकी वजह से सीने में दर्द हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को सीने में भारीपन और जकड़न जैसा महसूस हो सकता है। अगर आपको सीने में अचानक तेज दर्द हो या आराम करते हुए भी सांस लेने में दिक्कत महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पीठ में दर्द

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण पीठ में दर्द सकता है। दरअसल, जब धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होता है, तो यह रीढ़ की हड्डी और उसके आसपास के हिस्सों में रक्त प्रवाह को भी बाधित कर सकता है। इसके कारण पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। अगर आपको बार-बार इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

हाथों में दर्द

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति में हाथों और बाजुओं में दर्द हो सकता है। दरअसल, जब ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो इससे हाथों की ब्लड वेसल्स में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे हाथों में दर्द होने लगता है। अगर आपको बिना किसी स्पष्ट कारण हाथों में दर्द  हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।