लिवर डैमेज होने पर पेट के इन 3 हिस्सों में होता है भयानक दर्द, समय पर पहचानकर कराएं अपना इलाज

Liver Damage Symptoms : लिवर में खराबी होने पर पेट के कई हिस्सों में दर्द का अनुभव हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 1, 2024 12:06 PM IST

Liver Damage Symptoms : लिवर हमारे शरीर का मुख्य अंग होता है। यह हमारे शरीर के कई कार्यों को बेहतर करने में मददगार होता है। इसकी मदद से शरीर में विटामिन ए का निर्माण और संचयन होता है। साथ ही यह शरीर के अतिरिक्त शर्करा को ग्लाइकोजन के रूप में संचित करने का कार्य करता है। इसके अलावा लिवर के कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य होते हैं, लेकिन अगर लिवर में किसी तरह की परेशानी हो जाए तो कई तरह के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। लिवर में खराबी होने पर पेट में और पेट के आसपास कई तरह के लक्षण दिखते हैं। आज हम आपको इस लेख में लिवर में खराबी होने पर पेट के किस हिस्से में दर्द होता है, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। 

दाएं ओर की पसलियों में दर्द

लिवर में खराबी होने पर या फिर लिवर से जुड़ी किसी तरह की बीमारी होने पर पेट के दाएं ओर पसलियों में दर्ग होता है। दरअसल, हमारा लिवर पेट के ऊपरी साइड पसलियों में होता है, ऐसे में इसमें अगर किसी तरह की परेशानी हो, तो सबसे पहले इस हिस्से में दर्द महसूस होने लगता है। 

पेट के आगे वाले हिस्से में दर्द

लिवर में खराबी होने की स्थिति में कई बार पेट के सामने वाले हिस्से में दर्द महसूस होता है।  दरअसल, कुछ स्थितियों में लिवल में सूजन आने लगती है, जिसकी वजह से यह पूरे पेट को प्रभावित करता है। ऐसे में पेट के ऊपरी हिस्से के आगे वाले भाग में दर्द होने की संभावना होता है।

पेट के बाईं ओर दर्द

कई बार लिवर में खराबी होने पर पेट के बाईं ओर दर्द होता है। यह एक भ्रमित करने वाला लक्षण हो सकता है। लेकिन अगर आपके पेट के बाईं ओर दर्द हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह लिवर में होने वाली परेशानी की ओर भी इशारा कर सकता है।

लिवर में खराबी होने पर पेट के इन हिस्सों में दर्द हो सकता है। हालांकि, इसके अलावा कई तरह के सामान्य लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। इससे आपकी स्थिति बिगड़ सकती है।