Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पैर के इन 3 हिस्सों में दर्द से समझ जाएं बढ़ चुका है यूरिक एसिड, शरीर के हर हिस्से में होने लगेगी परेशानी 

High Uric Acid Symptoms :  शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। मुख्य रूप से यूरिक एसिड के लक्षण पैरों पर नजर आते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

पैर के इन 3 हिस्सों में दर्द से समझ जाएं बढ़ चुका है यूरिक एसिड, शरीर के हर हिस्से में होने लगेगी परेशानी 

Written by Kishori Mishra |Updated : March 6, 2024 10:46 AM IST

High Uric Acid Symptoms : पैरों में दर्द की परेशानी होना काफी ज्यादा कॉमन है। अधिकतर लोग इस तरह की समस्या को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन लंबे समय तक पैरों में दर्द की समस्या को नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है। यह कई तरह की समस्या की ओर इशारा करता है, जिसमें यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना शामिल है। जी हां, पैरों में दर्द की दिक्कत होना हाई यूरिक एसिड के स्तर की ओर इशारा करता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड बढ़ने पर पैरों के किन हिस्सों में दर्द होता है?

अंगूठे में दर्द

शरीर में हाई यूरिक एसिड की परेशानीहोने पर सबसे पहले पैरों के अंगूठे पर दर्द शुरू हो जाता है। इस स्थिति में अंगूठे पर काफी ज्यादा सूजन और दर्द की स्थिति का सामना करना पड़ता है। साथ ही लालिमा की स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके अंगूठे में इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें और अपना इलाज कराएं।

तलवों में दर्द

शरीर में हाई यूरिक एसिड की परेशानी होने पर तलवों में दर्द की परेशानी भी हो सकती है। इस स्थिति में मरीजों को चलने में काफी ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में अगर आपके पैरों के तलवों में दर्द महसूस हो रहा है, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

Also Read

More News

जोड़ों में दर्द

पैरों और टांगों के बीच वाले जोड़ों में दर्द की स्थिति से जूझना पड़ सकता है। यह गंभीर हो सकती है, इसे लंबे समय तक नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। ऐसे में समय पर इलाज जरूरी होता है। अगर यूरिक एसिड की परेशानी लंबे समय तक रहती है, तो यह गठिया का कारण बन सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में यूरिक एसिड की परेशानी होने पर तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें, ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके। आप पैरों में होने वाले दर्द के लक्षणों को पहचानकर अपना इलाज शुरू करा सकते हैं।