किडनी डैमेज होने से पहले शरीर के इन 3 हिस्सों में होने लगता है दर्द, समय रहते कराएं चेकअप

Early Sign of Kidney Damage :  किडनी डैमेज होने पर शरीर के कुछ हिस्सों में काफी असहनीय दर्द होने लगता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 19, 2023 3:11 PM IST

Early Sign of Kidney Damage : किडनी हमारे शरीर का अभिन्न है, इसकी मदद से शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर किडनी में किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो गंदगी को फिल्टर कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हमारे शरीर के कई अन्य अंग भी खराब होने लगते हैं। किडनी में परेशानी होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जिसमें दर्द भी शामिल है। जी हां, किडनी खराब होने के शुरुआत में शरीर के कई हिस्सों में दर्द होता है। आइए जानते हैं किडनी खराब होने पर किस हिस्से में होता है दर्द?

पीठ में होता है दर्द

किडनी डैमेज या फिर खराब होने की स्थिति में आपके पीठ वाले हिस्से में काफी ज्यादा दर्द होने लगता है। पीठ में दर्द होने पर उठने-बैठने तक में परेशानी होती है। अगर आपके पीठ में दर्द हो रहा है, तो इस स्थिति में फौरन अपना मेडिकल टेस्ट कराएं ताकि आपका सही इलाज किया जा सके।

पेट में रहता है दर्द

किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षणों में पेट में दर्द होना शामिल है। दरअसल, जब हमारी किडनी खराब होती है, तो मेटाबोलिक रेट प्रभावित होता है। ऐसे में डायरिया के लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में पेट में काफी ज्यादा मरोड़ और दर्द का अनुभव होता है। अगर आपको पेट में लगातार कई दिनों तक दर्द हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में अपना KFT कराएं।

पसलियों में होता है दर्द

किडनी खराब होने के लक्षणों में पसलियों में दर्द होना भी शामिल है। बता दें कि किडनी हमारे पिछले हिस्से में होती हैं, ऐसे में पसलियों वाले भाग पर रह-रहकर दर्द उठता है। पसलियों में होने वाले दर्द से समझ जाएं कि आपकी किडनी काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो इस स्थिति में इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। यह लक्षण काफी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

किडनी की परेशानी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। अगर आपको अपने शरीर में इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपका इलाज समय से शुरू हो सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source