इन 3 हिस्सों में दर्द होने पर समझ जाएं पूरी तरह सड़ चुका है लिवर, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Liver Damage Pain Area : लिवर में खराबी होने पर शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द हो सकता है। इन हिस्सों पर आपको ध्यान देने की बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं लिवर खराब होने पर किन हिस्सों में दर्द होता है?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : January 28, 2025 10:22 AM IST

Liver Kharab Hone Par Kaha Dard Hota Hai :  लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाता है। स्वस्थ लिवर की मदद से संक्रमण से लड़ने, ब्लड में अपशिष्ट पदार्थों को साफ करने और शरीर की अतिरिक्त गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। इसलिए लिवर का स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है। लिवर में अगर किसी तरह की खराबी हो जाए, तो यह कई तरह का कार्यों को बाधित कर सकता है। ऐसे में लिवर खराब होने की स्थिति में समय पर इलाज बहुत ही जरूरी हो जाता है। लिवर में खराबी होने पर शरीर के कुछ हिस्सों में काफी अहनीय दर्द हो सकता है। आइए जानते हैं लिवर में खराब होने पर कहां दर्द ( Liver Damage Pain Area ) होता है?

1. पेट के दाहिने ओर होता है दर्द

लिवर डैमेज होने की स्थिति में मरीजों को आमतौर पर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में  पसलियों के ठीक नीचे काफी ज्यादा दर्द महसूस होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे शरीर में लिवर इसी हिस्से में स्थित होता है।

2. दाहिना कंधा

पसलियों के नीचे के अलावा लिवर में खराबी होने पर दर्द कभी-कभी दाहिने कंधे या कंधे की हड्डियों के बीच तक फैल सकता है। अगर आपको पेट के आसपास दर्द होने के साथ-साथ दाहिने कंधे में भी  दर्द महसूस हो रहा है, तो एक बार अपनी जांच जरूर करा लें। ताकि समय पर एक बार आपका इलाज हो सके।

3. सीने में रहता है दर्द

लिवर से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी होने पर मरीजों को सीने में दर्द महसूस हो सकता है। मुख्य रूप से सिरोसिस या फैटी लिवर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को काफी ज्यादा होता है। इसके साथ ही अन्य लक्षणों में पेट में दर्द, सूजन और पीलिया शामिल हैं।

लिवर में खराबी होने के अन्य लक्षण - Other Symptoms of Liver Damage

लिवर खराब होने की स्थिति में कुछ हिस्सों में दर्द होने के साथ-साथ आपको अन्य परेशानी भी महसूस हो सकती है। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में-

  • थकान और असहजता महसूस होना
  • मतली और उल्टी होना
  • भूख न लगना
  • स्किन का रंग पीला होना
  • पेट में सूजन या फूलना
  • कमजोरी महसूस होना
  • त्वचा पर रैशेज होना
  • त्वचा और आंखों का रंग पीला होना
  • शरीर के पूरे हिस्से में खुजली होना, इत्यादि।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।