कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन 3 हिस्सों में होने लगता है दर्द, संकेत पहचानकर करवाएं अपना इलाज

Pain In High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द की समस्या हो सकती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 13, 2024 5:40 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

High Cholesterol Pain Areas: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। जैसा नाम से पता चलता है गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी होता है। जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए हानिकारक होता है। शरीर में  बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण शरीर में कुछ हिस्सों में दर्द हो सकता है। आइए, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के कंसल्टेंट डॉ आकाश गर्ग से जानते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के किन-किन हिस्सों में दर्द होता है –

पैरों में दर्द

हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में पैरों में दर्द हो सकता है। दरअसल, जब पैरों की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जम जाता है, तो रक्त प्रवाह बाधित हो सकता है। इसके कारण पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है।  इस स्थिति को पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (PAD) कहा जाता है। ये दर्द हल्का से गंभीर तक हो सकता है और आमतौर पर पैरों को आराम देने के कुछ देर में बंद हो जाता है। कई बार दर्द के कारण व्यक्ति को चलने फिरने में भी दिक्कत हो सकती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर अपना चेकअप करवाना चाहिए।

हाथों में दर्द

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति में हाथों और बाजुओं में दर्द हो सकता है। दरअसल, रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हाथों में खून का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे हाथों में दर्द होने लगता है। साथ ही, झुनझुनी या सुन्नपन की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको बिना किसी स्पष्ट कारण हाथों में दर्द  हो रहा है, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

पीठ में दर्द

पीठ में दर्द होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होता है, तो यह रीढ़ की हड्डी और उसके आसपास के हिस्सों में रक्त प्रवाह को भी बाधित कर सकता है। इसके कारण पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। अगर आपको बार-बार इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस तरह के संकेत को नजरअंदाज करना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source