
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 13, 2024 1:48 PM IST
Uric Acid Pain Area : शरीर में यूरिक एसिड एक अपशिष्ट उत्पादन होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। यह यूरिन का एक सामान्य घटक है और मेटाबॉलिज्म के हिस्से के रूप में शरीर में बनता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड का स्तर 3.5 से 7.2 मिलीग्राम प्रति डेसीलिटर (mg/dL) होना (Uric Acid Level) चाहिए। इससे अतिरिक्त यूरिक एसिड बनने से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जिसमें गाउट, किडनी में पथरी, किडनी फेलियर जैसी परेशानी हो सकती है। शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर कुछ हिस्सों में दर्द होने लगता है, जिसकी वजह से मरीजों को काफी असहजता महसूस होती है। इस लेख में हम आपको यूरिक एसिड का दर्द कहां-कहां होता है , इस बारे में विस्तार से बताएंगे।
पैरों के अंगूठे में दर्द होना, हाई यूरिक एसिड की ओर इशारा करता है। अधिकतर लोग इसे सामान्य समझ लेते हैं। इस स्थिति में अंगूठे के आसपास लालिमा और सूजन भी हो सकती है, जो धीरे-धीरे पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है। इस स्थिति को लंबे समय तक इग्नोर न करें। यह शरीर में यूरिक एसिड के अतिरिक्त जमाव की ओर इशारा करता है।
Also Read : यूरिक एसिड कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?
शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर आपको एड़ियों में काफी दर्द हो सकता है। यह स्थिति अक्सर तब होती है, जब शरीर में यूरिक एसिड काफी हाई हो जाता है। इसके साथ–साथ मरीजों को काफी सूजन, लालिमा, छूने में संवेदनशील महसूस होना, चलने में परेशानी होना और टखने में गर्मी जैसा महसूस हो सकता है। इस तरह के लक्षणों को इग्नोर करने से बचें।
शरीर में यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने की स्थिति में कुछ हिस्सों में काफी दर्द हो सकता है, जो धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। अगर आको इन हिस्सों में दर्द हो रहा है, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।