
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 20, 2022 1:38 PM IST
गर्दन का दर्द भी पीठ की रह आमतौर पर हो ही जाती है और अधिकतर लोग इसके ज्यादा गंभीर रूप से नहीं लेते हैं। कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों की गर्दन में दर्द होना आम बात होती है, क्योंकि वे गर्दन को लंबे समय तक एक ही अवस्था में रखते हैं, जिससे मांसपेशियां अकड़ जाती हैं और दर्द होने लगता है। हालांकि, यह दर्द आम होता है और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करके या फिर पेनकिलर की मदद से ठीक हो जाता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि लोग गर्दन के एक तरफ दर्द होने की शिकायत करते हैं, जो कि एक अच्छा संकेत नहीं है। उदाहरण के लिए गर्दन के दाईं तरफ दर्द होना आमतौर पर गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है और जल्द से जल्द इसकी जांच की जानी चाहिए। चलिए जानते हैं गर्दन में दाईं तरफ दर्द होना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है और ऐसे में क्या किया जाना चाहिए
अगर आप सुबह उठे और आपकी गर्दन में दर्द हो रहा है, तो हो सकता है यह रात को सही पोजीशन में न सोने के कारण हो रहा हो। ऐमे में निम्न की मदद से उसे ठीक कर सकते हैं -
अगर गर्दन में थोड़ा बहुत दर्द है, तो पहले एक दिन घरेलू उपायों से उसे ठीक करें। अगर घरेलू उपायों से आराम नहीं हो रहा है या दर्द बढ़ता ही जा रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। हालांकि, अगर दर्द ज्यादा है या फिर कोई दुर्घटना के बाद दर्द शुरू हुआ है, तो बिना देरी करते हुए जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।