शरीर के बाएं तरफ इन 5 जगहों में दर्द Heart attack का हो सकता है संकेत, इग्नोर किया तो मतलब इमरजेंसी

Early sign of heart attack: हार्ट अटैक से जुड़े कुछ लक्षण हैं, जिनकी पहचान करना बहुत जरूरी होता है। शरीर के बाएं हिस्से में इन अंगों में होने वाले दर्द को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये हार्ट अटैक का शुरुआती संकेत हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 25, 2023 5:58 PM IST

Pain in the left side of body: हार्ट को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है और आजकल के खराब लाइफस्टाइल व अनहेल्दी डाइट हैबिट्स के कारण हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को भी अगर सही से मैनेज न किया जाए तो इससे भी हार्ट अटैक आने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। हार्ट अटैक से निपटने के लिए सबसे पहले उसके शुरुआती लक्षणों की पहचान कर लेना जरूरी है, ताकि इमरजेंसी से पहले ही पर्याप्त मदद ली जा सके। बहुत ही कम लोग इस बारे में जानते हैं कि हार्ट अटैक से पहले कई बार कुछ शुरुआती लक्षण व संकेत हो सकते हैं और अगर समय रहते उनकी सही पहचान की जा सके तो स्थिति के गंभीर होने से पहले ही उसे मैनेज किया जा सकता है। ऐसे ही हार्ट अटैक से पहले शरीर की बाईं तरफ के कुछ हिस्सों में दर्द हो सकता है, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए -

1. बाईं दाढ़ में दर्द होना (Jaw pain in heart attack)

हार्ट अटैक आने से ठीक पहले कुछ लोगों को बाईं तरफ की दाढ़ व दांतों में भी दर्द महसूस हो सकता है, यह दर्द आमतौर पर शरीर के बाएं हिस्से में होता है और शरीर के किसी एक हिस्से से लहर की तरह आगे बढ़ रहा होता है। इसे पेन रेडिएटिंग (Pain radiating) कहा जाता है। हालांकि, दाढ़ का दर्द अन्य कई बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

2. बाएं कंधे में दर्द होना (Left shoulder pain in heart attack)

हार्ट की तरफ जाने वाली नसें कंधे के पास से होते हुए जाती हैं और कई बार हार्ट अटैक से पहले या उसके दौरान बाएं कंधे में भी दर्द महसूस होने लगता है। यहां तक कि कई बार कंधे में दर्द नहीं हो रहा होता है और सिर्फ उस जगह पर महसूस हो रहा होता है। ऐसे लक्षणों को गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

3. बाएं हाथ में दर्द (Left arm pain in heart attack)

शरीर के बाएं कंधे की तरह बाईं बांह या हाथ में भी दर्द महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को बाएं कंधे से लेकर बाएं हाथ की किसी उंगली तक दर्द महसूस होता है। यह दर्द आमतौर पर हाथ को ऊपर-नीचे करने या फिर किसी भी तरह हिलाने से अक्सर कम नहीं हो पाता है।

4. पीठ के बाएं हिस्से में दर्द (Left back pain in heart attack)

हार्ट अटैक से पहले कई बार शरीर के बाईं तरफ पीठ के ऊपरी हिस्से में यानी हार्ट के ठीक पीछे भी कई बार दर्द हो सकता है। यह दर्द आमतौर पर हार्ट के आसपास दर्द के साथ ही पैदा होता है और कई बार हार्ट अटैक से पहले भी हल्का-हल्का दर्द शुरू हो सकता है।

5. सीने के बाएं हिस्से में दर्द (Left side chest pain in heart attack)

हार्ट अटैक से पहले सीने में दर्द होना इसका काफी कोमन लक्षण है और इसे गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। हालांकि, ये सभी हिस्सों के दर्द कई बार अन्य किसी बीमारी के कारण भी हो सकते हैं, लेकिन फिर किसी भी प्रकार के जोखिम से बचने के लिए इनमें से किसी भी प्रकार का लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source