पीठ में होने वाला दर्द भी हो सकता है किडनी स्टोन का संकेत, जानें कैसे लगाएं दर्द के कारण का पता

Kidney stone symptoms: पीठ में होने वाला दर्द कई बार किडनी स्टोन का संकेत होता है, जिसे अक्सर सामान्य पीठ का दर्द समझ कर इग्नोर कर दिया जाता है। इस लेख में जानें कैसे पता लगाएं पीठ का दर्द किस कारण से होता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 16, 2022 10:53 AM IST

Kidney disease: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है, लेकिन यह देखा गया है कि बहुत से लोग किडनी को इतना गंभीरता से नहीं लेते हैं और किडनी से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। गुर्दे की पथरी बहुत ही दर्दनाक और एक काफी परेशान कर देने वाली स्थिति है, जिसका समय पर इलाज न किया जाए तो इस से अन्य कई जटिलताएं होने लगती हैं। यह भी देखा गया है कि लोग किडनी स्टोन के शुरुआती लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं और बाद में स्थिति गंभीर हो जाती है। दरअसल, किडनी में पथरी होने पर शुरुआत में पीठ में दर्द होने लगता है, जिसे सामान्य मांसपेशियों को दर्द समझ लिया जाता है। अगर आपको भी अक्सर पीठ में हल्का या फिर तेज दर्द होता है, तो इसे आपको बिलकुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपको निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी है (kidney problems in hindi)

दर्द की करें पहचान

पीठ में होने वाला दर्द किडनी स्टोन के कारण ही है, यह पता लगाने के लिए आपको दर्द ठीक से पहचान करनी होगी। किडनी स्टोन के कारण होने वाला पीठ का दर्द आमतौर पर पीठ के एक तरफ होता है। इसके अलावा किडनी स्टोन के कारण पीठ में होने वाला दर्द अक्सर मूत्रवाहिनी से होते हुए मूत्र मार्ग तक महसूस होता है। इसके अलावा किडनी स्टोन से जुड़े कुछ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं -

  • पीठ से पसलियों तक दर्द महसूस होना
  • पीठ से मूत्राशय तक दर्द महसूस होना
  • दर्द बार-बार कम होना या बढ़ना
  • पेशाब में दर्द व जलन होना
  • उठते-बैठते या अन्य शारीरिक गतिविधि के दौरान दर्द

अगर पीठ में दर्द के साथ-साथ ऊपर बताई गई अन्य समस्याएं हो रही हैं, तो यह किडनी स्टोन का संकेत है और ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

जरूरी नहीं है किडनी स्टोन

हालांकि, अगर आपकी पीठ में दर्द हो रहा है, तो यह जरूरी नहीं है कि यह किडनी स्टोन के कारण ही हो रहा है। यह रीढ़ की हड्डी या पीठ की मांसपेशियों का दर्द भी हो सकता है। काम के दौरान पीठ का ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण भी पीठ में दर्द होने लगता है। हालांकि, अगर आपको लगातार दो या तीन दिन से पीठ में दर्द हो रहा है, तो आपको डॉक्टर से इस बारे में बात जरूर कर लेनी चाहिए।

ऐसे करें किडनी स्टोन से बचाव

हालांकि, सभी मामलों में गुर्दे में होने वाली पथरी की रोकथाम नहीं की जा सकती है, लेकिन फिर भी कुछ बातों का ध्यान रख कर गुर्दे में पथरी होने के मामलों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है -

  • दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • पानी में थोड़ा नींबू रस मिला लें
  • कार्बोनेटेड व अन्य सोफ्ट ड्रिंक न लें
  • बहुत ज्यादा मात्रा में नमक न खाएं
  • बाहर का खाना न खाएं जैसे फास्ट फूड आदि
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source