Frozen shoulder: कंधे के हल्के दर्द को न समझे आम, इग्नोर किया तो आ सकती है सर्जरी की नौबत

Shoulder pain and stiffness: शरीर के अन्य जोड़ों की तरह कंधे में दर्द होना भी आम बात हो सकती है, लेकिन हर बार नहीं। कई बार यह फ्रोजन शॉल्डर का लक्षण हो सकता है, जिससे आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 22, 2023 12:34 PM IST

हम दिनभर न जाने कितने अलग-अलग प्रकार के काम करते हैं और हम यह नोटिस नहीं कर पाते कि हम शरीर के जोड़ों का कितना ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। हर छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा काम करते समय शरीर के जोड़ों का इस्तेमाल किया जाता है और इनके दम पर ही सारी शारीरिक गतिविधियां शरीर के जोड़ों के दम पर ही की जाती हैं। सरल भाषा में कहें तो दिन के ज्यादातर समय हम शरीर के किसी न किसी जोड़ का इस्तेमाल कर रहे होते हैं और ऐसे में शरीर के किसी जोड़ में दर्द होना आम बात हो सकती है। इसी प्रकार शरीर के अन्य जोड़ों की तरह कंधे में दर्द होना भी आम बात हो सकती है, लेकिन हर बार नहीं। कई लोगों को कंधे में दर्द की शिकायत हो जाती है, जो आमतौर पर ज्यादा वजन उठाने या ज्यादा देर तक हाथ को ऊपर रखने (कोई काम करते समय) के कारण होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपको पता है कि कंधे में दर्द होना कई बार किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

कंधे का दर्द या फ्रोजन शॉल्डर

कंधे में दर्द होना कई बार किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है, जिनमें से एक फ्रोजन शॉल्डर भी है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि कंधे में दर्द होना फ्रोजन शॉल्डर ही है, लेकिन डॉक्टर को इस बारे में दिखा लेना चाहिए। आमतौर पर कंधे में होने वाला दर्द एक या दो दिन तक रहता है और पेन किलर, रेस्ट और अन्य घरेलू उपायों से आराम भी मिल जाता है, जबकि फ्रोजन शॉल्डर के मामलों में ऐसा नहीं होता है।

क्या है फ्रोजन शॉल्डर

कंधे के जोड़ में जकड़न व दर्द होने की स्थिति को ही फ्रोजन शॉल्डर कहा जाता है। कंधे में होने वाले सामान्य दर्द की तरह फ्रोजन शॉल्डर भी कंधे के जोड़ का ज्यादा इस्तेमाल करने या किसी प्रकार की चोट लगने के कारण होता है। लेकिन इसके अलावा यदि कंधे का जोड़ का लंबे समय से यूज नहीं हुआ है, तो भी फ्रोजन शॉल्डर हो सकता है।

ध्यान नहीं दिया तो सर्जरी

कुछ लोग फ्रोजन शॉल्डर को सामान्य दर्द समझ के लंबे समय तक इग्नोर कर देते हैं और उससे कई बार स्थिति और ज्यादा बढ़ जाती है। बढ़ी हुई स्थिति के कारण कई बार अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं, जैसे दवाएं व फिजियोथेरेपी काम न कर पाना आदि। ऐसी स्थितियों में कई बार सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। जिन लोगों को फ्रोजन शॉल्डर के कारण तेज दर्द हो रहा है और दवाएं काम नहीं कर पा रही हैं, तो उन्हें अक्सर सर्जरी की ही आवश्यकता पड़ती है।

फ्रोजन शॉल्डर का कैसे लगाएं पता

कंधे के जोड़ में होने वाले आम दर्द और फ्रोजन शॉल्डर के बीच शुरुआत में पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यदि सामान्य दवाओं से कंधे के दर्द व जकड़न में आराम नहीं हो रहा है। रात के समय दर्द बढ़ जाता है और कंधे को जोड़ को हिलाने में मुश्किल होता है व तेज दर्द भी होता है, तो यह फ्रोजन शॉल्डर का संकेत हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source