
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 28, 2022 7:01 AM IST
Paan Masala Controversy In Bollywood: स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों पर कई बार बॉलीवुड की फिल्में और फिल्मी सितारे भी लोगों में जागरूकता बढ़ाने आगे आते हैं और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित भी करते हैं। वहीं, बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड में सेहत से ही जुड़े एक मुद्दे पर विवाद छिड़ा हुआ है और यह विवाद है पान मसाला और तंबाकू उत्पादों जैसे हानिकारक प्रॉक्ट्स का प्रचार, जो लम्बे समय से कई बॉलीवुड हस्तियों द्वारा किया जाता रहा है।
देश में बीते कुछ दिनों से इस बात पर बहस तेज है कि देश के लोकप्रिय हस्तियां और बॉलीवुड स्टार्स पान मसाला, गुटका और तंबाकू वाले अन्य पदार्थों के विज्ञापनों में क्यों काम करते हैं। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर अजय देवगन (Ajay Devgan) और अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जैसी हस्तियों ने कई विज्ञापनों में काम किया। वहीं, अब इन कलाकारों की तरफ से आए दिन कुछ न कुछ बयान बाहर आ रहे हैं जिससे यह विवाद और भी बढ़ता जा रहा है। (Paan Masala Controversy In Indian Film Industry In Hindi)
इस विवाद की शुरूआत तब हुई जब कुछ महीनों पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने एक पान-मसाला ब्रांड (Amitabh Bachchan and Paan Masala advertisements controversy) का विज्ञापन किया। इस विज्ञापन के अमिताभ बच्चन को बहुत अधिक आलोचना का सामना करना पड़ा। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में शुमार अमिताभ बच्चन द्वारा इस तरह के प्रॉडक्ट का विज्ञापन उनकी गरिमा और वरिष्ठता के लिहाज से बिल्कुल गलत बताया गया और उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। हालांकि, कुछ समय बाद बिग बि (Big B) अमिताभ बच्चन ने इस विज्ञापन में काम करने के लिए जो फीस ली थी उसे लौटाते हुए अपने प्रशंसकों से इस काम के लिए माफी भी मागी। वहीं, सप्ताह भर पहले इस विवाद को एक बार फिर हवा मिली जब हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वे अब कभी भी किसी ऐसे प्रॉडक्ट के विज्ञापन में काम नहीं करेंगे जिससे लोगों में गलत संदेश जाता हो।
🙏🏻 pic.twitter.com/rBMZqGDdUI
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 20, 2022
बता दें कि अक्षय कुमार को भी कुछ उत्पादों के विज्ञापनों में काम करने के लिए काफी ट्रोल किया गया था और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांग ली। वहीं, इंडस्ट्री के एक और दिग्गज अभिनेता अजय देवगन (Ajay devgan of paan masala endorsements) ने इस विवाद पर यह बयान दिया कि यह कलाकारों की निजी पसंद है कि वे किस तरह के उत्पादों का विज्ञापन करते हैं। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) के एक अधिकारी (IAS officer from West Bengal) ने एक ट्वीट कर शाह रूख खान, अजय देवगनऔर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से इस बाबत सवाल पूछा है कि, वे गुटका उत्पादों का प्रचार क्यों करते हैं।
Kolkata Port Trust has said saliva laced with gutkha is corroding the iconic 70-year-old bridge. The Howrah Bridge is under attack from gutkha-chewers. @shahrukh_35@akshaykumar@ajaydevgn@SrBachchan
Source: Google pic.twitter.com/sriVMIULig — Awanish Sharan (@AwanishSharan) April 21, 2022
गौरतलब है कि गुटका और पान-मसाला जैसे उत्पादों में तंबाकू का इस्तेमाल किया जाता है और तंबाकू का सेवन टीबी, फेफड़ों के कैंसर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह बन सकता है इसीलिए,दुनियाभर में लोगों से तंबाकू के सेवन से परहेज की सलाह और आग्रह किया जाता है। इसके साथ ही दुनिया के कई देशों द्वारा प्रशासनिक स्तर पर तंबाकू उत्पादों के सेवन को रोकने और इनकी ब्रिकी पर प्रतिबंध लगाने जैसे प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं भारत में तंबाकू के सेवन से जुड़े कुछ चौंकाने वाले तथ्य (Facts about tobacco consumption in India) हाल के वर्षों में सामने आए हैं जैसे-

ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. राजीव नांगिया, सीनियर कंसल्टेंट, ईएनटी डिपार्टमेंट,अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल करोल बाग, दिल्ली (Dr. Rajeev Nangia, senior consultant ENT dept, Apollo spectra Delhi, Karol bagh) का कहना है कि, तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरनाक है। इससे स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो सकता है और कई गम्भीर दुष्परिणाम हो सकते है। डॉ. नांगिया के अनुसार, तंबाकू खाने से इस प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं-
डॉ. नांगिया सलाह देते हैं कि इन सभी बीमारियों से बचने और इसके साइड-इफेक्ट्स को देखते हुए तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए। इस तरह कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचना भी संभव हो सकता है।
डॉ.राजीव नांगिया सलाह देते हैं कि तंबाकू का सेवन तो नुकसानदायक है ही। इसके साथ ही जंक फूड (Junk Food) और प्रोसेस्ड फूड्स (Processed Foods) का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। इसीलिए, उनके सेवन से भी बचना चाहिए।