ओव्यलैशन क्रैम्प्स महसूस होने पर डॉक्टर से जांच करानी चाहिए?
क्या ovulation cramps किसी बीमारी का संकेत है? जानें क्या कहना है एक्सपर्ट्स का।
मैं एक 30 वर्षीय महिला हूं। हर महीने पीरियड्स के समय मुझे ओव्यलैशन क्रैम्प्स महसूस होता है मैंने अपनी कुछ महिला सहयोगियों के साथ इस मुद्दे पर बात की है, लेकिन उनमें से किसी को भी ऐसी परेशानी नहीं है। क्या यह चिंता करने वाली बात है? क्या यह किसी भी स्वास्थ्य समस्या का संकेत है? क्या मुझे डॉक्टर से बात करनी चाहिए? कृपया मदद करें।
इस सवाल का जवाब दे रही हैं डॉ. नुपूर गुप्ता, जो वेल वुमेन क्लिनिक, गुडगांव की कंसल्टेंट गाइनकलॉजिस्ट एंड आब्स्टिट्रिशन और डायरेक्टर हैं।
पीरियड्स के दौरान पेट में होनेवाली ऐंठन की तरह ही, कई महिलाओं को ओव्यलैशन(ovulation) के दौरान ऐंठन या ओव्यलैशन क्रैम्प्स भी महसूस होते हैं। यह पीरियड्स के 2 सप्ताह बाद महसूस होते हैं। हालांकि हर महिला को यह परेशानी नहीं होती, पर जिन्हें होता है उन्हें पेट की एक तरफ तेज़ या हल्की चुभन वाला दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए अगर आपको किसी महीने पेल्विक एरिया की दाहिनी ओर दर्द महसूस होता है, तो अगले महीने यह बाईं ओर भी हो सकता है। यह पूरी तरह ओवरी के एग बाहर निकालने पर आधारित है। वैसे, ओव्यलैशन गंभीर बात नहीं है और यह कुछ मिनटों या घंटों (24 घंटों से अधिक न हो) तक महसूस होता है। कुछ महिलायों को, मामूली रक्तस्राव या असुविधा भी हो सकती है। आपको हर महीने स्पॉटिंग या मरोड़ महसूस हो सकती है, जो चिंता का कारण नहीं है।
ओव्यलैशन क्रैम्प्स आम तौर पर अपने आप ही कम हो जाते हैं और हर महीने आप यह महसूस कर सकती हैं। यदि आपको गंभीर दर्द या परेशानी होती है, तो एक दर्द निवारक या एनाल्जेसिक लेने से राहत मिल सकती है। लेकिन खुद दवाइयां लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। इसके अलावा, अगर आप किसी भी प्रकार की दवाइयां खाती हैं, तो अपने डॉक्टर को उस बारे में ज़रूर बताएं। कुछ मामलों में, ओव्यलैशनऔर ओव्यलैशन क्रैम्प्स रोकने के लिए गर्भ निरोधक गोलियां दी जाती है। हालांकि आम तौर पर ऐसा माना जाता है, कि ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव्स लेने से आपके पीरियड्स पर प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन सच कुछ अलग ही है।
यदि आपको दवाएं लेना पसंद नहीं है, तो आप ओव्यलैशन क्रैम्प्स से राहत के लिए घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। हॉट वॉटर पैड या गर्म पानी से स्नान करने से दर्द से राहत मिल सकती है। ओव्यलैशन क्रैम्प्स पूरी तरह से सामान्य हैं और यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत बिल्कुल नहीं हैं, इसलिए डॉक्टर से बात करना ज़रूरी नहीं है। हालांकि, अगर आप किसी समस्या या गंभीर दर्द से पीड़ित है, तो दर्द से राहत पाने के लिए अपने गाइनकलॉजिस्ट से परामर्श करें।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock