बिना डॉक्टर की सलाह न लें विटामिन सप्लीमेंट, विटामिन का ओवरडोज बनता है कई रोगों का कारण

विटामिन सप्लीमेंट्स की ओवरडोज शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है. खुद को हेल्दी रखने के चक्कर में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 17, 2022 11:08 AM IST

दुनिया में जानलेवा वायरस फैलने के बाद लोग अपनी हेल्थ के प्रति काफी सजक हो गये हैं. खुद को फिट रखने के लिए लोग एक्सरसाइज़ भी करते हैं, और अपनी डाइट में हेल्दी डाइट भी शामिल करते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए विटामिन सप्लीमेंट्स लेते हैं. हालांकि विटामिन शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि, आप जरूरत से ज्यादा विटामिन सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर दें. शरीर को विटामिन की कितनी मात्रा की जरूरत है, इससे शरीर को कितना फायदा होगा, इन सब बातों का भी ख्याल रखना जरूरी है. वरना अगर गलती से भी विटामिन सप्लीमेंट्स की मात्रा ज्यादा हो गयी, तो इससे आगे चलकर नुकसान भी हो सकता है.

विटामिन सप्लीमेंट की ओवरडोज के नुकसान

  • विटामिन ए सप्लीमेंट्स के ओवरडोज से जी घबराना, हाई ब्लड प्रेशर, कोमा और मौत तक हो सकती है.
  • अगर आप विटामिन डी सप्लीमेंट के ओवेर्दोज से भूख में कमी, मोटापा, और अनियमित हार्ट बीट की समस्या हो सकती है.
  • विटामिन ई सप्लीमेंट के ओवरडोज से पेट के निचले हिस्से में दर्द, ब्लड क्लाटिंग बंद भी हो सकती है.
  • विटामिन बी से जुड़े हर तरह के सप्लीमेंट की ओवरडोज से हाई ब्लडप्रेशर, पेट में दर्द जैसी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं.
  • विटामिन सी के सप्लीमेंट्स की ओवरडोज लेने से डायरिया, पेट में दर्द, उल्टी, माइग्रेन के अटैक जैसी समस्या हो सकती है.
  • आमतौर पर विटामिन के सप्लीमेंट से कोई ख़ास नुकसान नहीं होता. लेकिन अगर आप खून को पतला करने की दवा लेते हैं, तो विटामिन के से जुड़े सप्लीमेंट को ना ही लें तो बेहतर होगा.

विटामिन सप्लीमेंट्स लेने से पहले एक बार किसी विशेषज्ञ या फिर डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है. क्योंकि कि एक जानकार ही विटामिन सप्लीमेंट कि सही खुराक और मात्रा के बारे में आपको सही जानकारी दे सकता है. इसके अलावा अगर आप इनमें से किसी भी तरह के लक्षणों को महसूस कर रहे हैं, तो समझिये ये विटामिन सप्लीमेंट के ओवरडोज का ही नतीजा है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source