इस तरह दवा खाना होता है सेहत के हानिकारक! किडनी, हार्ट और फर्टिलिटी डैमेज होना का खतरा

Over-the-Counter Medicines Drug Facts:ओवर-द-काउंटर दवाएं तुरंत राहत जरूर देती हैं, लेकिन इनका गलत और लगातार इस्तेमाल शरीर को अंदर से कमजोर कर देता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : January 19, 2026 11:46 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sanjay Gupta

Over-the-Counter Medicines Drug Facts: आजकल की बिजी लाइफ में छोटी-मोटी बीमारी होते ही हम डॉक्टर के पास जाने के बजाय सीधे मेडिकल स्टोर से दवा खरीद लेते हैं। सिरदर्द हो, बुखार हो, गैस बने, खांसी आए या नींद न आए- हम अक्सर बिना पर्चे वाली दवाएं यानी ओवर-द-काउंटर (OTC) मेडिसिन ले लेते हैं। शुरुआत में ये आसान और सुरक्षित लगती हैं, लेकिन लंबे समय तक OTC दवाएं लेने से लिवर डैमेज, किडनी से जुड़ी बीमारी और अक्सर गैस एसिडिटी जैसे परेशानियां हो सकती हैं

ओवर-द-काउंटर (OTC) दवाएं क्या होती हैं?

दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. संजय गुप्ता बताते हैं कि OTC दवाएं वे दवाएं होती हैं जिन्हें खरीदने के लिए डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत नहीं होती। इन्हें कोई भी व्यक्ति सीधे मेडिकल स्टोर से ले सकता है। उदाहरण के लिए बुखार में दी जाने वाली पेरासिटामोल, पेन किलर (Ibuprofen, Diclofenac), एसिडिटी की दवाएं, नींद की गोली, विभिन्न प्रकार विटामिन के सप्लीमेंट और लूज मोशन की दवाएं। ले दवाएं सही मात्रा में और कम समय के लिए ली जाएं तो फायदेमंद होती हैं, लेकिन आदत बन जाए तो ये शरीर को बहुत गहरा नुकसान पहुंचाती है।

OTC दवाओं का बढ़ता चलन क्यों हो रहा है?

डॉ. संजय गुप्ता कहते हैं कि आजकल लोग OTC दवाओं पर ज्यादा निर्भर हो रहे हैं, इसके पीछे कई कारण हैं। डॉक्टर के पास जाने का समय नहीं, डॉक्टर का इलाज बहुत ज्यादा महंगा हो गया है, पहले ली गई दवा से आराम मिलना, मेडिकल स्टोर से आसानी से मिल जाना और सबसे बड़ा कारण है मानसिक तौर पर खुद को समझदार मानते हुए दवा ले लेना।

ओवर-द-काउंटर दवाओं से होने वाले नुकसान

इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर का कहना है कि ओवर द काउंटर दवाएं लंबे समय तक ली जाएं तो इससे किडनी डैमेज, लिवर को नुकसान, लो फर्टिलिटी, हार्मोनल इंबैलेंस जैसी परेशानी होती है। आइए विस्तार से जानते हैं ओवर द काउंटर दवाएं लेने का नुकसान के बारे में-

  1. लिवर डैमेज- ओवर द काउंटर दवाओं का सबसे ज्यादा नुकसान लिवर को होता है। खासकर बुखार में दी जाने वाली पेरासिटामोल जैसी दवाएं ज्यादा मात्रा में लेने से लिवर डैमेज हो सकता है। पेरासिटामोल जैसे दवा लेने के बाद आपको शारीरिक कमजोरी, पेट में दर्द, आंखों में पीलापन, भूख कम लगना जैसी परेशानी हो रही है, तो ये लिवर डैमेज का संकेत है।
  2. किडनी से जुड़ी बीमारी - पेन किलर और दर्द को कंट्रोल करने के लिए ली जाने वाली दवाएं किडनी के लिए खतरनाक हो सकती हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई रिसर्च बताती है कि ज्यादा पेन किलर खाने से शरीर में सूजन, ब्लड प्रेशर बढ़ना और पेशाब की परेशानी होती है। अगर रोज पेन किलर लेने की आदत हो जाए तो किडनी डैमेज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
  3. दिल पर बुरा असर- कुछ OTC दवाएं दिल की सेहत को भी प्रभावित करती हैं। इन दवाओं को लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ना, हार्ट रेट अनियमित होना, हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा और सीने में दर्द की परेशानी हो सकती है। डॉ. संजय गुप्ता बताते हैं कि लंबे समय तक पेन किलर्स को लिया जाए तो इससे हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है।
  4. पेट से जुड़ी बीमारी - ओवर द काउंटर दवाएं हमारे पाचन तंत्र को भी प्रभावित करती है। कुछ दवाओं में केमिकल्स का फॉर्मूला ऐसा होता है, जो गैस, अल्सर, पेट में दर्द, एसिडिटी और पेट दर्द का कारण बन सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि जो लोग खाली पेट पेन किलर दवाएं खाते हैं उनके पेट की आंतरिक परत को नुकसान पहुंचता है, जिससे आंतों से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कई गुणा ज्यादा बढ़ जाता है।
  5. एलर्जी रिएक्शन- हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। कुछ OTC दवाएं एलर्जी पैदा कर सकती हैं। इससे शरीर के विभिन्न हिस्सों में खुजली,जलन, सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना, स्किन रैशेज, होंठ और चेहरे पर सूजन जैसी परेशानी होती है। कुछ मामलों में OTC दवाओं से होने वाली एलर्जी जानलेवा तक हो सकती है।
  6. गलत बीमारी का गलत इलाज- डॉ. संजय का कहना है कि बिना जांच किए दवा लेना कई बार बीमारी को छुपा देता है, ठीक नहीं करता। इससे व्यक्ति को असली बीमारी का पता देर से चलता है, जिसका इलाज काफी मुश्किल हो जाता है। उदाहरण के लिए सिरदर्द की दवा लेकर ब्रेन से जुड़ी समस्या को अनदेखा कर देना।

क्या है OTC दवाओं के गलत इस्तेमाल का कारण

लोगों में जानकारी की कमी

सोशल मीडिया से प्रभावित होना

पुराने अनुभव पर भरोसा

डॉक्टर से पास जाने का मानसिक डर

जल्दी आराम पाने की चाहडॉ. संजय गुप्ता कहते हैं कि यही छोटी गलतियां आगे चलकर बड़ी बीमारी बन सकती हैं।

Highlights

  • ओवर द काउंटर दवा लेना हेल्थ के लिए नुकसानदायक है।
  • इस तरह दवा लेने से डोज का पता नहीं होता है।
  • ये दवाएं लेने से किडनी और लिवर को नुकसान होता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।