... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : May 7, 2022 12:01 PM IST
महिलाओं में Ovarian Cancer का सबसे आम रूप है ये वाला कैंसर, 90 फीसदी से ज्यादा महिलाएं होती हैं इसका शिकार
भारत में, 2020 के अंत तक 59,276 नए डिम्बग्रंथि के कैंसर यानी के ओवेरियन कैंसर के मामलों का अनुमान लगाया गया है। 2035 (55%) तक डिम्बग्रंथि कार्सिनोमा के मामले बढ़कर 371,000 प्रति वर्ष होने का अनुमान है, जबकि मृत्यु दर 67% से बढ़कर 254,000 हो गई है। हैदराबाद स्थित कामिनेनी अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रसन्ना लता कहती हैं कि विकसित देशों में, महिलाओं में डिम्बग्रंथि के कैंसर के लगभग 1.4% होने का आजीवन जोखिम होता है, जो कि गर्भाशय ग्रीवा या एंडोमेट्रियल कैंसर के जोखिम से थोड़ा अधिक है, लेकिन स्तन कैंसर के 7% औसत जोखिम से काफी कम है।
डिम्बग्रंथि ट्यूमर विशेष रूप से घातक होने या जानलेना होने के लिए उत्तरदायी होते हैं। ओवेरियन कैंसर शुरुआती चरणमें बिना लक्षणों के होता है यानी शुरू में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं और न ही इस स्थिति में दर्द होता हैं। लेकिन जब ट्यूमर का आकार बढ़कर ज्यादा हो जाता है तो महिलाओं को जटिलताओं जैसे पेट मरोड़ और ऐंठन जैसी स्थितियों से गुजरना पड़ता है।
डिम्बग्रंथि के कैंसर (ओवेरियन कैंसर )के लिए कोई विश्वसनीय जांच या नैदानिक परीक्षण नहीं है। इस कैंसर के लक्षण इस रूप में दिखाई देते हैंः
1-सूजन
2-पैल्विक या पेट में दर्द
3- खाने में परेशानी
4-जल्दी से पेट भरा हुआ महसूस करना
5-बार-बार पेशाब आना
6- पेट खराब होना
7-दिल में जलन या कब्ज
8- पीठ दर्द
9- थकान
10- मासिक धर्म में बदलाव
11- सेक्स के दौरान दर्द।
ओवेरियरन कैंसर का जोखिम बढ़ाने वाले कारक हैः -
1-स्तन, डिम्बग्रंथि या कोलन कैंसरका पारिवारिक इतिहास
2-बीआरसीए जैसे आनुवंशिक उत्परिवर्तन
3-मेनोपॉज
4-बढ़ी हुई उम्र
5-मोटापा
6-रेड और प्रोसेस्ड मीट
7-धूम्रपान
8-शराब का सेवन
9-देर से रजोनिवृत्ति
10-बांझपन
11-हार्मोन रिप्लेसमेंट
1- गर्भावस्था
2-स्तनपान
3-मौखिक गर्भ निरोधकों का उपयोग
महिलाओं में ओवेरियन कैंसर का सबसे आम प्रकार है इनवेसिव एपिथेलियल ओवेरियन कैंसर, जिसके लगभग 90% मामले सामने आते हैं।