Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कान बहने की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण और घरेलू उपाय

Otorrhea Causes And Treatment: कान बहना एक आम समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। आइए, जानते हैं इसके कारण और घरेलू इलाज -

कान बहने की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण और घरेलू उपाय
VerifiedVERIFIED By:

Written by priya mishra |Published : July 12, 2025 2:08 PM IST

Causes And Treatment Of Otorrhea: कान बहना (Ear Discharge) एक आम स्थिति है. इसे चिकित्सा की भाषा में ओटोरिया (Otorrhea) कहा जाता है। यह तब होता है जब कान से कोई तरल पदार्थ — जैसे पानी, मवाद, या खून  निकलता है। नहाते समय में कान में पानी जाना  या किसी तरह के संक्रमण की वजह से कान से तरल पदार्थ बह सकता है। यह समस्या हल्की एलर्जी से लेकर गंभीर संक्रमण या कान के पर्दे में छेद जैसी स्थितियों की ओर इशारा कर सकती है। लंबे समय तक नजरअंदाज करने से यह समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। साथ ही, इंफेक्शन तेजी से बढ़ सकता है। इसके कारण व्यक्ति को कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आज इस लेख में डॉ नेहा सेठी, कंसल्टेंट (ईएनटी), धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली से जानते हैं कान बहने के कारण और घरेलू इलाज के बारे में -

कान बहने के संभावित कारण

मध्य कान का संक्रमण (Middle Ear Infection): सबसे सामान्य कारण। इसमें कान के अंदर मवाद बनता है जो पर्दे के जरिए बाहर निकलता है।

कान का पर्दा फटना: कान में चोट या लंबे समय से मौजूद संक्रमण के कारण पर्दा फट सकता है जिससे तरल पदार्थ बहने लगता है।

Also Read

More News

फंगल इंफेक्शन (Otomycosis): अक्सर नमी भरे मौसम में कान में फंगल संक्रमण हो जाता है, जिससे खुजली और सफेद या काले रंग का बहाव होता है।

बाहरी कान की सूजन (Swimmer’s Ear): अधिक समय तक गीले वातावरण में रहने से बाहरी कान में सूजन और संक्रमण हो सकता है।

कान बहने के घरेलू उपाय

गर्म सेक

एक साफ सूती कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ें और कान के पीछे या पास की त्वचा पर धीरे से सेक करें। इससे दर्द और सूजन में राहत मिलती है, खासकर संक्रमण के कारण होने वाले बहाव में। यह तरीका ईएनटी विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं।

कान को सूखा और साफ रखना

नमी संक्रमण को बढ़ा सकती है। नहाते समय कान में कॉटन बॉल पर वैसलीन लगाकर उसे ढकें ताकि पानी अंदर न जाए। कान बहते समय कोशिश करें कि कान में उंगली, बड्स या कोई अन्य चीज न डालें।

सिर को ऊंचा रखकर सोना

सोते समय सिर के नीचे अतिरिक्त तकिया रखें ताकि तरल पदार्थ आसानी से बाहर निकलता रहे और अंदर दबाव न बढ़े।

साफ गुनगुने नमक वाले पानी से बाहरी सफाई

एक साफ कॉटन या गॉज़ को नमक मिले गुनगुने पानी में भिगोकर केवल कान के बाहरी हिस्से को पोंछें। अंदर कुछ भी न डालें।

ओवर-द-काउंटर ईयर ड्रॉप्स (डॉक्टर से पूछकर)

अगर बहाव हल्का है, तो फार्मेसी में मिलने वाले एंटीसेप्टिक ईयर ड्रॉप्स (जैसे बोरिक एसिड आधारित) कुछ मामलों में सहायक हो सकते हैं। इन्हें केवल डॉक्टर की अनुमति से ही प्रयोग करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डॉक्टर से कब मिलें:

  • बहाव में बदबू या खून हो
  • तेज दर्द और सुनाई देने में दिक्कत हो
  • 2-3 दिन में घरेलू उपाय से कोई फर्क न पड़े
  • चक्कर आना या बुखार महसूस हो

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।