Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 3 कारणों से युवाओं में बढ़ रही है ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी, ना करें ये मिस्टेक्स

World Osteoporosis Day 2024: हड्डियों की यह बीमारी पहले जहां बुजुर्गों की बीमारी मानी जाती थी वहीं, अब यह 20-30 साल के लोगों में भी तेजी से बढ़ रही है।

इन 3 कारणों से युवाओं में बढ़ रही है ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी, ना करें ये मिस्टेक्स

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 20, 2024 1:00 PM IST

Osteoporosis in youth: ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक गम्भीर बीमारी है। जब हड्डियों का वजन या बोन डेंसिटी कम होने लगती है तब हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर और पतली हो जाती हैं। हड्डियां कमजोर होने से उनके टूटने और फ्रैक्चर होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। जब हड्डियां कमजोर होने लगती हैं तो किसी भी तरह का प्रेशर बढ़ जाने पर हड्डियां टूट जाती हैं।

कुछ समय पहले क्लीवलैंड क्लिनिक की एक रिपोर्ट सामने आयी जिसमें कहा गया कि, हड्डियों की कमजोरी के कारण ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी का रिस्क बढ़ जाता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि, ज्यादातर मामलों में बीमारी का पता काफी देर से लगता है क्योंकि, इसके लक्षण जल्दी दिखायी नहीं देते। ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी का सबसे बड़ा लक्षण है हड्डियों का टूटना और इसीलिए कई बार लोगों को अपनी बीमारी के बारे मे पता भी तब चलता है जब उनकी कोई कमजोर हड्डी टूट जाती है।

इन हड्डियों पर होता है ऑस्टियोपोरोसिस का सबसे अधिक असर (Most affected bones by osteoporosis)

ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी में रीढ़ की हड्डी (spinal bones), हिप्स (Hips bones), पैरों और कलाई (wrist) जैसी जगहों की हड्डियां सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। जैसा कि, चलने-फिरने और रोजमर्रा के काम करते हुए पैरों, कमर और कलाई की हड्डियों पर ही सबसे अधिक प्रेशर पड़ता है इसीलिए, इन हड्डियों में ऑस्टियोपोरोसिस का रिस्क (risk of osteoporosis) भी अधिक होता है।

Also Read

More News

किन लोगों में है ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा (High risk group of Osteoporosis)

ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी आमतौर पर 40 और 50 साल के लोगों की बीमारी मानी जाती है। ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी जहां वैश्विक स्तर पर बढ़ रही है वहीं, युवाओं में भी यह बीमारी बहुत तेजी से बढ़ रही है। कई सर्वे और रिपोर्ट्स में ऐसा देखा गया है कि, 20-30 वर्ष के एजग्रुप में भी लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस से प्रभावित हो रहे हैं। जैसा कि महिलाओं में हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। वहीं, ऑस्टियोपोरोसिस के केसेस भी  तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, कुछ मामलों में देखा गया है कि, ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी 15-20 वर्ष के बच्चों में पायी गयी है।

क्यों बढ़ रही है कम उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी (Reasons of rising cases of osteoporosis in younger population)

कैल्शियम की कमी (Calcium deficiency)

हड्डियों के लिए कैल्शियम एक जरूरी तत्व है। कैल्शियम की कमी के कारणकम उम्र में भी ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी हो सकती है।

विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency)

शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) हड्डियों की हेल्थ को सीधे-सीधे प्रभावित करती है। इन दिनों लोगों में विटामिन डी डेफिशिएंसी की संभावना अधिक देखी जाती है। इसकी वजह यह है कि लोग अधिकांश समय घर के भीतर रहते हैं और उनके शरीर को धूप नहीं मिलती। युवाओं में विटामिन डी की कमी बढ़ती हुई दिखायी दे रही हैं जिसकी वजह से उनमें ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।

खाने-पीने की आदतें (Dietary habits)

अगर आपकी खाने-पीने से जुड़ी आदतें हेल्दी नहीं हैं और आप संतुलित या पौष्टिक डाइट नहीं लेते तो इससे आपकी हड्डियों को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, विटामिन डी और फॉस्फोरस जैसे तत्व नहीं मिल पाते। इससे ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी का रिस्क बढ़जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source