
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 8, 2026 10:49 AM IST
Medically Verified By: Dr. Kamal Bachani
bone weakness problems (Image credit: chatgpt)
हड्डियां हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं और इनका कमजोर होना मतलब एक तरह से पूरी शरीर का ही कमजोर पड़ जाना है। लेकिन आजकल लोगों में हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं आमतौर पर देखी जाने लगी हैं, हड्डियों में कमजोरी पैदा करने वाले कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं जिनमें कुछ सामान्य हैं तो कुछ असामान्य भी हैं। बढ़ती उम्र, असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूप का पर्याप्त संपर्क न मिलना तथा कैल्शियम और विटामिन-D की कमी आदि कुछ प्रमुख कारण हैं जिनके कारण हड्डियां कमजोर पड़ जाती हैं। डॉ. कमल बचानी, सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थ्रोस्कोपिक सर्जन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के अनुसार चिंता की बात यह है कि ऑस्टियोपोरोसिस को "साइलेंट डिजीज" कहा जाता है क्योंकि इसके शुरुआती चरणों में अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते।
ऑस्टियोपोरोसिस के शुरुआती संकेतों का कई बार पता नहीं चल पाता है और अक्सर पहला संकेत सीधे फ्रैक्चर के रूप में सामने आता है, जो गंभीर विकलांगता और कभी-कभी जानलेवा जटिलताओं का कारण भी बन सकता है। ऑस्टियोपोरोसिस के कुछ शुरुआती संकेत इस तरह के होते हैं -
ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा वैसे तो 50 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र वाले लोगों को ज्यादा होता है, इसके अलावा मेनोपॉज के बाद की महिलाएं, धूम्रपान करने वाले लोग, लंबे समय से स्टेरॉय दवाएं ले रहे लोग या फिर जो लोग डाइट में कैल्शियम व विटामिन-डी कम लेते हैं उनमें भी ऑस्टियोपोरोसिस का खतरे ज्यादा हो सकता है। हड्डियों की कमजोरी होना कुछ मामलों में जेनेटिक कंडीशन भी हो सकती है। इसके डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर जैसी क्रोनिक बीमारियों से ग्रस्त लोगों में भी इस समस्या का खतरा ज्यादा हो सकता है।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल ऑस्टियोपोरोसिस से जुड़ी सही जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।