Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज यानी 13 अगस्त को भारत में अंग दान दिवस (organ donation day) मनाया जाता है। किसी जरूरतमंद को ऑर्गन डोनेट करना एक बहुत बड़ा काम है। इससे उस व्यक्ति को नई जिंदगी मिलती है। जागरूकता की कमी के कारण, लोगों के मन में अंगदान के बारे में भय और मिथक विद्यमान हैं। अंग दान को लेकर भी दुनिया भर में खासकर भारत में ऐसे भ्रम या मिथ व्याप्त हैं, जिसकी वजह से लोग अंग दान करने से बचते हैं। कितने सही और गलत हैं ये भ्रम आइए जानते हैं-
मिथ- इसमें जान भी जा सकती है।
सही: ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, पूरी जांच-पड़ताल करके ही व्यक्ति का अंग डोनेट करने की बात करते हैं। डॉक्टरों की पूरी कोशिश होती है अंग दान करने वालों की जान बचाने की। ऐसे में यदि आपको लगता है कि आप अंग दान करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार है, तो जरूर कर सकते हैं।
मिथ: कोई सेहत संबंधित समस्या होने पर अंगदान नहीं किया जा सकता है।
सही: ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, जब तक कोई गंभीर समस्या या रोग न हो, तब तक आप अंग दान कर सकते हैं।
मिथ: बुजुर्ग लोग अंग दान नहीं कर सकते हैं।
सही: ऐसा नहीं है। अंग दान के लिए उम्र की कोई सीमा या शर्त तय नहीं की गई है। हां, अंग सही स्थिति और हेल्दी होना जरूरी है।
मिथ: जो ऑर्गन डोनेट करता है, उसे खुद भी पैसे देने पड़ते हैं।
सही: अंग दान करने वाले व्यक्ति या उसके परिवार को किसी भी तरह का खर्च नहीं उठाना पड़ता है। आप तो बल्कि दूसरे की मदद ही कर रहे हैं।
मिथ: अगर कोई कोमा में है तो वह अंगदान नहीं कर सकता है।
सही: ज्यादातर मृतक अंगदाता वे लोग होते हैं जिनको ब्रेन डेड घोषित कर दिया जाता है। ब्रेन डेड और कोमा में फर्क है। कोमा वाले इंसान सही हो सकते हैं लेकिन ब्रेन डेड वाले नहीं। इससे समझा जा सकता है कि अगर ब्रेन डेड वाले इंसान अंगदान कर सकते हैं तो कोमा वाले क्यों नहीं?
मिथ: एलजीबीटी कम्यूनिटी के लोग अंगदान नहीं कर सकते हैं।
सही: ऐसा बिल्कुल नहीं है या कोई कानून नहीं बना है जिसमें एलजीबीटी कम्यूनिटी के लोग अंग दान नहीं कर सकते हैं। अंगदान के लिए व्यक्ति का सेक्शुअल ऑरियंटेशन नहीं बल्कि अंग का हेल्दी होना सबसे महत्वपूर्ण होता है।
कौन से अंग डोनेट किए जा सकते हैं?
किडनी, लंग्स, हार्ट, आंखें, लिवर, पैन्क्रियाज, कॉर्निया, स्मॉल इंटेस्टाइन, स्किन टिशू, बोन टिशू, हार्ट वॉल्व्स और नसें।
चित्रस्रोत: Shutterstock.