
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 2, 2019 6:10 PM IST
संतरे के छिलके के सेहत लाभ। © Shutterstock
आप कई तरह के फल खाते हैं, लेकिन इनके छिलकों को फेक देते हैं। क्या आपको पता है कि कुछ फलों के छिलके बहुत स्वास्थ्यवर्धक होते हैं सेहत के लिए? संतरा (Orange) एक ऐसा ही फल है, जिसके छिलके (Orange peel benefits) भी हेल्दी होते हैं। इसमें कई तरह के औषधीय गुण छिपे होते हैं, जिन्हें शायद ही आप जानते होंगे। फल, जूस के साथ संतरे के छिलके को भी आप कई तरह से यूज करके इसमें छिपे सेहत के गुणों का लाभ उठा सकते हैं। इतनी ही नहीं, यह सेहत के साथ ही सौन्दर्य (Orange peel benefits) को निखारने में भी मदद करते हैं।
संतरे के छिलके को उपयोग में लाने के लिए इसे सबसे पहले कुछ दिनों तक धूप में सुखा लें। फिर इसे पीसकर इसका पाउडर बनाकर रख लें। अब आप इस पाउडर को उपयोग में ला सकते हैं…
- मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए 2 चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर मुहांसों पर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं और त्वचा बेदाग नजर आती है।
- इसमें फाइबर व पैक्टिन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। कब्ज होने पर 1 चम्मच संतरा के छिलके के पाउडर को 1 गिलास दूध के साथ सेवन करें। इससे तुरन्त आराम मिलता है।
संतरे का छिलका स्किन केयर के लिए है फायदेमंद, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
- संतरे के छिलके का पाउडर वजन नियंत्रण करने में सहायक है। बस 1 चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को प्रतिदिन सुबह ठंडे दूध के साथ सेवन करने से कुछ ही दिनों में असर नजर आने लगता है।
-कैंसर के खतरे को कम करने में संतरे का छिलका रामबाण दवा की तरह काम करता है। रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर 1 गिलास कच्चे दूध में डालकर सेवन करने से आप कैंसर जैसे रोग से बच सकते हैं।
- संतरे के छिलके के पाउडर को दूध के साथ पीने से शरीर में रक्त संचार अच्छे से होता है, जिससे आप हार्ट से जुड़ी कई समस्याओं से बचे रहते हैं।
- बेदाग त्वचा पाना चाहते हैं तो संतरे के छिलके के पाउडर में थोड़ा दूध या मलाई मिलाकर चेहरे और हाथ पर लगाएं। आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय से आपका चेहरा बेदाग नजर आएगा।
संतरा, नींबू के छिलके फेंके नहीं, इनमें भी छिपा है सेहत का राज