• हिंदी

मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता पैदा कर सकते हैं पुरुष : गोहिल

मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता पैदा कर सकते हैं पुरुष : गोहिल
पुरुषों और लड़कों को इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। हम पुरुष प्रधान समाज में रहते हैं, इसीलिए यह भार पुरुषों पर है, जो मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने और बदलाव लाने में सक्षम हैं। ©IANS Hindi

पुरुषों और लड़कों को इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। हम पुरुष प्रधान समाज में रहते हैं, इसीलिए यह भार पुरुषों पर है, जो मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने और बदलाव लाने में सक्षम हैं।

Written by IANS |Published : March 2, 2019 11:10 AM IST

अभिनेता मानव गोहिल मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आगामी 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' पर एक दौड़ को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। उनका कहना है कि मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने के लिए पुरुषों को भी समान रूप से इसमें भागीदारी करनी चाहिए। जागरूकता अभियान में पुरुषों की भागीदारी की महत्ता के बारे में पूछने पर मानव ने आईएएनएस से कहा, "पुरुषों और लड़कों को इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। हम पुरुष प्रधान समाज में रहते हैं, इसीलिए यह भार पुरुषों पर है, जो मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने और बदलाव लाने में सक्षम हैं।"

हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री 'पीरियड : द एंड ऑफ सेंटेंस' ने ऑस्कर पुरस्कार जीता है।

[caption id="attachment_652871" align="alignnone" width="655"]menstrual-hygiene सात वर्षीय एक बच्ची के पिता मानव ने कहा, "यह महिलाओं और पुरुषों- दोनों के लिए मासिक धर्म के बारे में बात करना जरूरी होता है। © Shutterstock.[/caption]

Also Read

More News

मानव ने कहा कि यह ध्यान देने लायक बात है कि कैसे एक छोटी डॉक्यूमेंट्री ने मासिक धर्म स्वच्छता के मुद्दों को उभारा और मासिक धर्म के संदेश को एक स्तर पर पहुंचा दिया।

सात वर्षीय एक बच्ची के पिता मानव ने कहा, "यह महिलाओं और पुरुषों- दोनों के लिए मासिक धर्म के बारे में बात करना जरूरी होता है। सिर्फ बात करने से ही वर्जनाएं और कलंक का प्रभाव कम होगा।"

उन्होंने कहा, "अगर मां और पिता- दोनों अपनी बेटियों से मासिक धर्म के बारे में बात कर पाते, तो ऐसे आंकड़े नहीं होते, जिनके अनुसार 70 फीसदी लड़कियों को उनके पहले मासिक धर्म से पहले इसकी कोई जानकारी नहीं होती है।"

इस दौड़ का आयोजन 'रन4नाइन' करेगा। इसका शुभारंभ आठ मार्च को चौपाटी से होगा।