
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 18, 2020 12:59 PM IST
स्पर्म क्वालिटी सुधारे संतरा, जानें संतरा खाने के अन्य फायदे क्या हैं।
सर्दी हो या गर्मी का मौसम, संतरा एक ऐसा फल है, जो आपके लिए फायदेमंद होता है। जितने भी खट्टे फल हैं, उनमें संतरा में सबसे ज्यादा विटामिन सी मौजूद होता है। इसमें कैल्शियम, सोडियम, आयोडीन, एमिनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन ए जैसे तत्व (Orange health benefits) भी मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व सेहत को कई तरह से फादया पहुंचाते हैं। क्या आप जानते हैं कि संतरा खाने से आप अपना वजन भी घटा सकते हैं? जानें, संतरा खाने के अन्य लाभ (Orange benefits in hindi) क्या हैं…
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए संतरे का सेवन फायदेमंद (Orange benefits) होता है। इसके उपयोग से आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते हैं और आप हेवी खाना खाने की आदत छुटकारा (orange helps to loose weight) पाते हैं।
Orange Benefits : संतरा बढ़ाए पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी, जानें इसके अन्य लाभ
स्पर्म क्वालिटी को भी बढ़ाता है संतरा। स्पर्म क्वालिटी खराब होने के कारण आप संतान के सुख से वंचित रह सकते हैं। यदि आपके साथ भी यह समस्या है, तो संतरा जरूर खाएं। एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी शुक्राणुओं की क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। फर्टिलिटी रेट भी बढ़ती है।
हेल्दी डाइट टिप्स में सबसे ज्यादा बात की जाती है डायटरी फाइबर के बारे में जो हेल्थ के लिए सबसे अधिक जरूरी होता है। संतरे में डायटरी फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। डायटरी फाइबर की खास बात यह होती है कि यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों का ठीक से अवशोषण करने में मदद करता है। इसलिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में डायटरी फाइबर के लिए संतरे का सेवन करना चाहिए।
आंखों की रोशनी को हमेशा ठीक रखना है तो संतरा खाना चाहिए। संतरे में विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जो आंखों के लिए जरूरी होता है। एक उम्र के बाद आंखे कमजोर होने लगती है इसके लिए संतरे को डेली डाइट में शामिल करके आंखों की हेल्थ को ठीक रखा जा सकता है।
ज्यादातर लोगों को छाले की समस्या होती ही रहती है, इसके लिए एक संतरा रोजाना इस्तेमाल करने से छालों की समस्या को दूर किया जा सकता है।
कई शोधों में इस बात का खुलासा हुआ है कि संतरे के सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। स्किन और फेफड़े के कैंसर के खतरे को कम करता है संतरे का सेवन।
गर्मियों में खाएं एक संतरा रोजाना, कई बीमारियां रहेंगी दूर
संतरा ब्लडप्रेशर की समस्या में भी असरदार होता है। संतरे में पोटेसियम और मेग्नेशियम पाया जाता है जिससे ब्लटप्रेशर को रेगुलेट करने में मदद मिलती है। रोजाना एक संतरे का सेवन इस बीमारी से आपको दूर रखने में भी मदद करता है।
अगर आपको बुखार आ रहा है तो उस समय इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। बुखार के समय लोगों को खाने में दिलचस्पी कम हो जाती है उस समय संतरे का जूस काफी असरकारक होता है।