Oral Hygiene Tips: बच्चों की अच्छी ओरल हाइजिन के लिए इन बातों का रखें ध्यान, नन्हें-मुन्नों के दांत और गम्स को रखें हेल्दी ऐसे

कई बार बहुत छोटे बच्चे टूथब्रश पर लगा टूथपेस्ट चाट लेते हैं और उसके बाद ब्रश इधर-उधर फेंक कर खेलने लगते हैं। लेकिन, आप इसे हल्के में ना लें। क्योंकि, ओरल हाइजिन की वजह से बच्चों को कैविटी, गम प्रॉब्लम्स और दांतों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए, बच्चों को ब्रशिंग की आदत छोटी उम्र से ही फॉलो करना सिखाएं। (Oral Hygiene Tips for Children )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 1, 2020 1:13 PM IST

Oral Hygiene Tips for Children: ओरल हेल्थ या मुंह की साफ-सफाई बच्चों और बड़ों सभी के लिए अहम है। क्योंकि, यह हमारी ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित करती है। आयुष मंत्रालय ने इन दिनों फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) से सुरक्षित रहने केलिए अच्छी ओरल हाइजिन अपनाने की भी सलाह दी है। लेकिन, अगर आपके घर में कोई छोटा बच्चा है तो, आपको पता होगा कि बच्चों को ब्रश करने के लिए तैयार करना और उन्हें अच्छी तरह से दांतों की सफाई करने के लिए मनाना कितना मुश्किल काम है। बच्चे हमेशा खेलने की जल्दबाज़ी में ब्रश ठीक तरीके से नहीं करते।

इसी तरह, कई बार बहुत छोटे बच्चे टूथब्रश पर लगा टूथपेस्ट चाट लेते हैं और उसके बाद ब्रश इधर-उधर फेंक कर खेलने लगते हैं। लेकिन, आप इसे हल्के में ना लें। क्योंकि, ओरल हाइजिन की वजह से बच्चों को कैविटी, गम प्रॉब्लम्स और दांतों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए, बच्चों को ब्रशिंग की आदत छोटी उम्र से ही फॉलो करना सिखाएं। (Oral Hygiene Tips for Children in hindi)

बच्चों की अच्छी ओरल हाइजिन के लिए इन बातों का रखें ध्यान  (Oral Health Tips for Toddlers)

केवल दांत नहीं मसूडों की भी करें सफाई

बच्चों के दांतों की दिन में 2 बार सफाई करवाएं।  सुबह उठने और रात में सोने से पहले उन्हें ब्रश करने के लिए कहें। डेढ़ साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लूरॉयड फ्री टूथपेस्ट और किसी सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें। मां-बाप तब तक बच्चों को अपने सामने ब्रश करवाएं, जब तक कि वे 6 साल के ना हो जाएं। (Oral Health Care Tips forBabies)

डेंटिस्ट से मिलते रहें

छोटी उम्र में ओरल हाइजिन की अहमियत समझने और अपने बच्चे को समझाने के लिए डेंटिस्ट के पास नियमित चेकअप औऱ कंसल्टेशन के लिए जाएं। जब, बच्चे का पहला दांत दिखायी दे उसके 6 महीनों के भीतर ही आप उसे डॉक्टर के पास ले जाएं। इससे, बच्चे के दांतों के विकास, बनावट और उनकी हेल्थ के बारे में पता लगाना आसान होगा। साथ ही बच्चा भी डेंटिस्ट के साथ सहज महसूस कर सकेगा। (Oral Hygiene Tips for Children)

ऐसे सिखाएं बच्चों को ब्रश करने का सही तरीका (How to Brush Baby Teeth):

  • जब बच्चा ब्रश करने लगे तो उसके साथ खड़े होकर उसे ब्रश करने की टेक्निक सिखाएं। उन्‍हें सिखाएं कि ब्रश पर लगा टूथपेस्ट दांतों और मसूड़ों के जोड़ वाले स्थान से  लगाते हुए नीचे-ऊपर बराबर तरीके से फैलाना है।
  • ब्रशिंग करते समय दांतों को 3 हिस्सों में बांटते हुए ऊपर से नीचे, दाएं से बाएं और दांतों के पीछे के हिस्से को भी साफ करना है।
  • मुंह के कोने में मौजूद दांतों की सफाई करने में लोग अक्सर अनदेखी करते हैं। बच्चों को वहां तक ब्रश ले जाकर दांतों की सफाई करना सिखाएं। (Oral Hygiene Tips for Children)
  • इसी तरह, दांतों की वह सरफेस जहां से भोजन को चबा-चबाकर खाया जाता है। उसे, भी अच्छी तरह साफ करवाएं।
  • बच्चों को हल्के हाथों से ही ब्रश करना सिखाएं, ना कि रगड़-रगड़कर। बहुत अधिक प्रेशर देते हुए ब्रश करने से मसूड़ों में चोट लग सकती है।
  • अपने डेंटिस्ट से बात करके सही ब्रश और पेस्ट चुनें। (Children's Oral Health)
  • टंग क्लिनिक यानि जीभ की सफाई भी ओरल हाइजिन का हिस्सा है। बच्चों को सिखाएं कि दांत साफ करने के साथ जीभ भी ज़रूर साफ करनी चाहिए।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source