
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 26, 2020 3:06 PM IST
दांतों को ब्रश करते समय ना करें ये ग़लतियां , हो सकता है भारी नुकसान
Oral Health Tips: हेल्दी मसूड़ेे, मज़बूत दांत और हेल्दी मुंह ओरल हेल्थ से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। मुंह की सफाई यानि ओरल हाइजिन के लिए ब्रश करना सबसे ज़रूरी और प्राथमिक तरीका है। ब्रश करके हम अपने दांतों को चमका सकते हैं। साथ ही दांतों की ऊपरी सतह पर बैठी गंदगी और प्लैक को हटा सकते हैं। सही तरीके से दांतों की सफाई ना करने से दांतों में सड़न, बैक्टेरिया और कैविटीज़ की समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन बहुत से लोगों को ब्रशिंग का सही तरीका नहीं पता होता। तो वहीं, कुछ लोग ब्रश करते समय कई ग़लतियां (Brushing Mistakes)करते हैं। जिससे उनके दांतों को नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं दांतों की सफाई से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें, और वो ग़लतियां जो लोग अक्सर करते हैं। (Oral Health Tips)
अक्सर, लोगों को पता ही नहीं होता कि दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है। इसीलिए, समस्या की शुरुआत यहीं से हो जाती है। मुंह को 4 हिस्सों में विभाजित करें और प्रत्येक हिस्से में हर तरफ, हर कोने में सभी सतहों को साफ करने के लिए कम से कम 30 सेकंड तक ब्रश करें। दांत की बाहरी, आंतरिक और चबाने वाली सतहों को ब्रश करें। याद रखें, ऊपर से नीचे ब्रश करते हुए दांतों और मसूड़ों को एकसाथ ब्रश न करें, क्योंकि यह आपके मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और दांतों पर खरोंच और रगड़ लग सकती है। साथ ही अपनी जीभ को भी ज़रूर साफ़ करें, क्योंकि जीभ के कोनों और दरारों में बैक्टेरिया पनप सकता है।