Oral Health Mistakes: जीभ साफ करने में ना करें आलस, हो सकती हैं मसूड़ों की बीमारियां

दांतों की सफाई  करते समय हम छोटी-छोटी बात का ध्यान रखते हैं। लेकिन कई बार लोग यह सोचकर नहीं जीभ साफ (Tongue Cleaning) करते कि,यह उतना ज़रूरी नहीं। लेकिन जीभ सही तरीके से साफ ना करने से बहुत से नुकसान हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 21, 2019 10:54 AM IST

जीभ हमारी सेहत के कई राज़ खोलती है (Tongue Cleaning), क्योंकि जीभ की हेल्थ और रंगत पर शरीर की सेहत का असर पड़ता है। दांतों की सफाई  करते समय हम छोटी-छोटी बात का ध्यान रखते हैं (Oral Health mistakes) लेकिन जीभ की सफाई करते समय हम उतना ध्यान नहीं रखते। कई बार लोग यह सोचकर नहीं जीभ साफ (Tongue Cleaning) करते कि,यह उतना ज़रूरी नहीं। लेकिन जीभ सही तरीके से साफ ना करने से बहुत से नुकसान हो सकते हैं।(Oral Health mistakes)

यह भी पढ़ें-रोज़ पीते हैं नींबू पानी तो हो जाएं सावधान, इससे हो सकता है दांतों को नुकसान !

अरूचि और भूख ना लगने की समस्याएं होने लगती हैं ( Results of Tongue Cleaning Mistakes):

जब आप अपनी जीभ की सफाई नहीं करते तो जीभ पर बैक्टेरिया और डेड स्किन सेल्स की परत जम जाती है। इसकी वजह से भोजन का स्वाद महसूस कराने वाले टेस्ट बड्स ढंक जाते हैं। इस परत को साफ करना ज़रूरी है क्योंकि टेस्ट बड्स के ढंकें हुए होने के कारण आपको भोजन का स्वाद नहीं पता चल पाता और धीरे-धीरे आपको अरूचि या भूख ना लगने जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

यह भी पढ़ें-विटामिन बी12 की कमी का खतरा होता है इन 3 बीमारियों में सबसे ज़्यादा

जिंजवाइटिस का खतरा:

जीभ पर बैठे बैक्टेरिया की वजह से ओरल हेल्थ बुरी तरह प्रभावित होती है। यह बैक्टेरिया दांतों और मसूड़ों तक फैल जाते हैं। जिसकी वजह से मसूड़ों में सूजन और जिंजवाइटिस (Gingivitis) का खतरा उत्पन्न हो जाता है।

ओरल थ्रस है जीभ ना साफ करने का नतीजा:

बैक्टेरिया की तादाद जब जीभ पर बहुत अधिक बढ़ जाती है तो ओरल थ्रस की समस्या भी होने लगती है। इसमें जीभ पर सफेद धब्बे दिखने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- डोपामाइन बनाता है आपको खुशहाल, डायट में शामिल करें ये चीज़ें जो बढ़ाती हैं डोपामाइन