... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:33 PM IST
Read this in English
सुनने में दांत दर्द जितनी आम समस्या लगती है, उतनी ही ज्यादा ये परेशान करने वाली होती है। दांत दर्द बहुत से कारणों से हो सकता है। कैविटी, इंफेक्शन, मसूड़ों की बीमारियां आदि। जब दांत दर्द होता है तो कोशिश तो ये रहनी चाहिए कि डेंटिस्ट के पास जाया जाए और इलाज करवाया जाए। लेकिन कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपाय ऐसे भी हैं तो इस दर्द में फौरन राहत पहुंचा सकते हैं। (इसे भी पढ़ें, कैसे करें सेंसिटिव दांतों की पहचान)
लौंग
जब दांत दर्द की बात आती है तो घरेलू उपचार में सबसे पहले लौंग का नाम आता है। लौंग में एंटी-इनफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एनेस्थेटिक (anesthetic) तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व न सिर्फ दर्द से राहत दिलाते हैं बल्कि इंफेक्शन से भी लड़ते हैं। (इसे भी पढ़ें, लौंग की चाय पीने के 7 शानदार फायदे)
इस्तेमाल का तरीका - एक लौंग लें और दांत के दर्द वाले हिस्से पर रखकर उसे चबाएं। इसके अलावा, आप लौंग के पाऊडर में थोड़ा वेजिटेबल ऑयल मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर दांत में लगाएं। लौंग की चाय पीने से भी दांत का दर्द और मसूड़ों की सूजन चली जाती है।
लहसुन
लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए काफी जाना जाता है। लहसुन एंटीबायोटिक होता है। इसकी मदद से बैक्टीरिया के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
इस्तेमाल का तरीका – एक लहसुन की कली खाएं और दांत दर्द से राहत पाएं। इसके अलावा, कुटा हुआ लहसुन व लौंग में नमक डालकर पेस्ट बनाएं और उसे दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगा लें। (इसे भी पढ़ें, क्या आपको मालूम है क्यों हैं आपके दांत सेंसिटिव)
भारत के लगभग हर घर में प्याज का इस्तेमाल होता है। प्याज़ में एंटी-माइक्रोबिअल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। प्याज़ से न केवल दांत दर्द में आराम पहुंचता है बल्कि इससे वो कीटाणु भी मर जाते हैं जो इंफेक्शन की वजह होते हैं।
इस्तेमाल का तरीका – दांत दर्द से राहत के लिए प्याज़ चबाएं या फिर प्याज़ को प्रभावित स्थान पर रख कर दबा लें।
बर्फ
जिन लोगों के दांत सेंसिटिव हैं भले ही उन्हें ये घरेलू उपाय जानकर अचंभा हो लेकिन ये सच है। बर्फ आपकी नर्व को सुन्न करके दांत दर्द में आराम पहुंचाती है। इसलिए अगली बार दांत दर्द हो तो बर्फ ट्राई करें।
इस्तेमाल का तरीका – एक प्लास्टिक बैग में या फिर कपड़े में बर्फ का टुकड़ा रखें। फिर दांत में जहां दर्द है, उसी तरफ गाल पर कुछ मिनटों के लिए बर्फ लगाएं। इसके अलावा, आप सीधा बर्फ को दर्द वाले स्थान पर लगा सकते हैं। नर्व सुन हो जाने पर दांत दर्द महसूस होना बंद हो जाएगा।
गर्म पानी और नमक
गर्म पानी और साधारण नमक को एक गिलास में मिला लें। इस पानी से अपने दांतों को धोएं या कुल्ला करें। इससे दांत के अंदर का लिक्विड बाहर आ जाता है और सूजन कम हो जाती है। और आखिर में दांत दर्द से छुटकारा मिल जाता है। (इसे भी पढ़ें, कहीं आप तो नहीं कर रहे ब्रश करते वक्त ये 7 गलतियां?)
ऊपर बताए गए सभी उपचार अस्थायी उपचार हैं। आपको जितनी जल्दी हो सकते डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए और आपकी दांत दर्द की समस्या का ठीक से इलाज जरूर करवाना चाहिए।
मूल स्रोत - 5 home remedies for toothache that work!
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।