Oral Health Care: खाने का स्वाद समझ नहीं आता, तो करें ठीक से जीभ की सफाई, टंग स्क्रैपिग के और भी हैं कई फायदे !

सुबह की जल्दबाज़ी में लोग दांतों की सफाई के लिए तो किसी तरह वक़्त निकाल लेते हैं लेकिन जीभ की सफाई के मामले में लापरवाही करते हैं। लेकिन जीभ की अच्छी तरह सफाई करने से कई फायदे होते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 29, 2019 3:42 PM IST

दिन में दो बार ब्रश करने को हेल्दी आदत माना जाता है लेकिन क्या आप इसी तरह अपनी जीभ भी (tongue scrapping) साफ  करते हैं? बहुत कम लोगों को जवाब शायद हां होगा। सुबह की जल्दबाज़ी में लोग दांतों की सफाई के लिए तो किसी तरह वक़्त निकाल लेते हैं लेकिन जीभ की सफाई के मामले में लापरवाही करते हैं। लेकिन जीभ की अच्छी तरह सफाई करने से कई फायदे होते हैं। (benefits of tongue scrapping.)

डेंटल प्लैक से बचाता है (benefits of tongue scrapping):

हालांकि जीभ की सफाई और डेंटल प्लैक, इन दोनो के बीच सीधा कनेक्शन तो नहीं साबित किया गया है। लेकिन यह मुंह में माइक्रोबियल या बैक्टेरिया के मुंह में पनपने से रोकता है। कुछ समय पहले बीएमसी ओरल हेल्थ में प्रकाशित एक स्टडी में यह बात कही गयी कि जीभ की सफाई के कारण जीभ की ऊपरी परत और आसपास के हिस्से में बैक्टेरिया पनपने और जमा होने से रोकता है और इस तरह गुड बैक्टेरिया के संतुलन  को भी बनाए रखने में मदद करता है। इस तरह यह आपकी ओरल हेल्थ सुधारता है।

टेस्ट बड्स रहते हैं एक्टिव:

अगर आप अपनी डायट में चीज़ और नमक से भरा भोजन खाते हैं, तो यह आपके स्वाद बिंदु या टेस्ट बड्स को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा स्मोकिंग या धूम्रपान, बहुत अधिक अल्कोहल का सेवन, बहुत ज़्यादा कॉफी-चाय और कैफीन वाली चीज़ों का सेवन इस स्थिति को और गम्भीर बना सकता है। इस वजह से जीभ पर बैक्टेरिया की मोटी परत जम जाती है और भोजन खाने पर आपको भोजन का स्वाद पता नहीं चलता। लेकिन अगर आप रोज़ाना जीभ की सफाई करते हैं तो यह परत धीरे-धीरे कम होने लगती है और बैक्टेरिया की संख्या भी कम होने लगती है। इस तरह आपको भोजन का स्वाद महसूस करने में परेशानी नहीं होती।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में जब सताएं घुटनों का दर्द तो आराम के लिए लगाएं ये 2 पेस्ट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source