... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:26 PM IST
Read this in English
सांस की बदबू आपको किसी के भी सामने शर्मिंदा कर सकती है। आप भले ही कितने अच्छे लुक में क्यों न हों, लेकिन अगर बात करते हुए आपके मुंह से बदबू आए तो लोग आपसे दूरी बनाकर रखेंगे। अगर आप इस शर्मिंदगी से बचना चाहते हैं तो इसका एक आसान उपाय है, हरी इलायची चबाना। (इसे भी पढ़ें, इलायची खाकर पाएं ये 8 स्वास्थ्य लाभ)
इलायची के छोटे छोटे दाने आपके मुंह में ताज़गी लाएंगे और कुछ ही मिनटों में आपको सांस की बदबू से छुटकारा दिला देंगे। बस आपको इतना करना है कि खाना खाने के बाद मुंह में दो तीन इलायची रखकर उसे चबाना है। अगर आपके मुंह से लहसुन या प्याज़ की तेज़ बदबू भी आ रही है तो भी इलायची इसे दूर कर देगी। इलायची में एंटी-बैक्टीरियल तत्व भी होते हैं। ये बैक्टीरिया दूर करने में मदद करती है और साथ ही, आपकी पाचन क्रिया तेज़ करती है। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो ये उसका भी इलाज कर देगी। इसलिए, हमेशा अपने पास थोड़ी सी इलायची ज़रूर रखें, कुछ खाने के बाद इसे चबा लें।
मूल स्रोत - Beat bad breath with cardamom or elaichi
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।