रोजाना लें केवल 5 मिनट की धूप से दूर हो जाएगा टीबी का खतरा

देश में अभी इसके करीब 32 लाख मरीज हैं। इनमें 11 लाख की पहचान नहीं है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 20, 2018 11:27 PM IST

देश में टीबी के बैक्टीरिया से हर दूसरा व्यक्ति संक्रमित है। इसका मतलब यह नहीं कि उसे टीबी है, लेकिन खतरा जरूर है। इससे बचने के लिए दिन में कम से कम पांच मिनट तक लगातार धूप लेनी चाहिए। लखनऊ में हो रहे इंडिया इंटरनैशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ) के हेल्थ कॉन्क्लेव में किंग्स जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेस्पिरेटरी मेडिसिन के हेड डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि धूप से टीबी के बैक्टीरिया मर जाते हैं।

यह भी पढ़ें-इन 10 अनुवांशिक/जेनेटिक बीमारियां से रहें सावधान

डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है। देश में अभी इसके करीब 32 लाख मरीज हैं। इनमें 11 लाख की पहचान नहीं है। वहीं, प्रदेश में करीब 7.5 लाख मरीज हैं। उन्होंने बताया कि टीबी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है कि मास्क लगाकर चलें या गमछा बांध लें।

बच्चों पर रखें नजर

फार्माकॉलजी विभाग के डॉ. आरके दीक्षित ने लत यानी अडिक्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि घर से कीमती चीजें गायब हो रही हों, बच्चे के कमरे या बाथरूम से सीरिंज, सिगरेट की चमकीली फॉइल मिले तो सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी बच्चे की गतिविधियों पर नजर रखें।

यह भी पढ़ें-किशोरावस्‍था में ही दस्‍तक दे देते हैं मानसिक रोग, हो जाएं सावधान

3 महीने पर करें रक्तदान

ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की हेड डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि हर तीसरे महीने पर रक्तदान करना चाहिए। इससे ब्लड की मोबिलिटी बढ़ जाती है और हार्ट अटैक का खतरा पांच फीसदी तक कम हो जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source