... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 15, 2020 2:51 PM IST
गले में खराश? सिर्फ 1 चाय आपकी गले की खराश कर सकती है चुटकियों में दूर, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
गले में खराश एक ऐसी समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन सकती है क्योंकि इस परेशानी के कारण आपके खाने या पीने में बहुत ज्यादा दिक्कत होती है। गले में खराश ने सिर्फ गले की परेशानी का कारण बनती है बल्कि इसके कारण आपको गले में दर्द भी हो सकता है। वहीं कोरोना के डर ने हम सभी को गले की खराश से और भी ज्यादा परेशान कर रखा है। यही कारण है कि गले में खराश होने पर एक चीज जो हमारे दिमाग में सबसे पहले आती है कि गर्म चाय बनाकर खुद ही इस समस्या से छुटकारा पाया जा सके। आपको यह जानकर खुशी होगी कि सिर्फ चाय के बजाय आप घर पर ही एक दिलचस्प मिश्रण को तैयार कर गले में खराश संबंधी समस्या को बेहतर तरीके से शांत कर सकते हैं। इसलिए अगर आपके या आपके परिवार के किसी भी व्यक्ति के गले में खराश है, तो आप ये चाय पीकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी है ये चाय।
मोरक्कन टी गले में खराश जैसी समस्या को शांत करने के लिए सबसे अच्छी चाय में से एक है। इस चाय के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको केवल तीन सरल सामग्रियों की आवश्यकता होती है , जिसमें अदरक, शहद और नींबू का रस शामिल है।
शहद, बंद गले को खोलने का काम करती है और गलें में खराश के प्रति बहुत सुखदायक प्रभाव छोड़ती है और एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में कार्य करता है। यह वास्तव में सबसे पुरानी एंटीबायोटिक दवाओं में से एक है। इस चाय का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कच्चे शहद का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है।
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और ये गले में खराश के प्रति अद्भुत तरीके से काम करता है। अदरक, शरीर में प्रो-इंफ्लेमेटरी प्रोटीन को अवरुद्ध करके मदद करता है और ये प्रोटीन आपको गले में सूजन, दर्द और खुजली का कारण बनते हैं।
नींबू, गले की खराश को दूर करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि यह बलगम को तोड़ने में मदद करता है और दर्द से राहत प्रदान करता है। नींबू, विटामिन सी से भी भरा होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है और सिस्टम को बाहरी संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है।
गले में खराश के लिए अन्य घरेलू उपचारों में नमक के पानी से गरारे, मसाला चाय भी पी सकते हैं, जो निश्चित रूप से नानी के बेहतरीन नुस्खों में शामिल हैं।