
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 27, 2019 5:57 PM IST
जानें, प्याज के जूस से होने वाले फायदों के बारे में... © Shutterstock.
प्याज का इस्तेमाल आप सब्जी में करते हैं। इसके पेस्ट को बालों में लगाकर डैंड्रफ और बाल गिरने की समस्या से छुटकारा पाते हैं, पर क्या कभी प्याज का जूस पिया है? प्याज के जूस में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, बी6 और फोलिक एसिड होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस भी होता है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्याज में मौजूद क्रोमियम खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसी तरह से प्याज से स्वास्थ्य के कई लाभ होते हैं। जानें, प्याज के जूस से होने वाले फायदों के बारे में...
ये भी पढ़ें: जानें, बथुआ का साग खाने के सेहत लाभ
पाचन तंत्र में सुधार: प्याज अच्छी मात्रा में इंनुलिन सप्लाई करता है जो एक डाइट्री फाइबर है। यह आंतों में मौजूद स्वस्थ बैक्टीरिया के लिए भोजन का स्रोत होता है। इंनुलिन से आपका पेट स्वस्थ रहता है और शरीर में स्वस्थ बैक्टीरिया को बने रहने देता है। इससे पाचन तंत्र में सुधार होता है।
एलर्जी से बचाए: प्याज में प्राकृतिक रूप से एंटीहिस्टामाइन क्वरेटिन मौजूद होता है जो अस्थमा और अन्य एलर्जी से रोकथाम करता है। प्याज में मौजूद क्वरेटिन को आंतें जल्दी अवशोषित कर लेती हैं। प्याज के जूस का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें: सुबह उठते ही खाली पेट पिएं पानी, होंगे ये 6 फायदे
बालों को बनाए मजबूत: प्याज का जूस बालों के लिए काफी अच्छा होता है। प्याज में सल्फर होता है जो बालों की वृद्धि के लिए एसेंशियल पोषक तत्व होता है। एक अध्ययन के अनुसार, दो सप्ताह तक सिर की त्वचा पर प्याज का जूस लगाने से बालों की वृद्धि बढ़ जाती है। प्याज के जूस की बदबू बालों को शैम्पू से धोने से चली जाती है।
त्वचा करे ग्लो: प्याज त्वचा के ऊतक की परत की सहायता से रक्त के संचरण को ठीक रखता है। प्याज के जूस में शहद मिलाकर लगाने से पिंग्मेंट की समस्या दूर हो जाती है।
ग्लूकोज लेवल हो कम: रोजाना प्याज के जूस का सेवन करने से खून में शुगर की मात्रा कम हो जाती है। यह प्याज में मौजूद एलिल प्रोपाइल डिसल्फाइड के कारण होता है। इसके साथ ही प्याज में मौजूद क्रोमियम ग्लूकोज की मात्रा को सही रखने में मदद करता है।
हड्डियां बनें मजबूत: प्याज का इस्तेमाल हड्डियों को स्वस्थ रखने में किया जाता है। एक अध्ययन के अनुसार, प्याज में ऐसे कंपाउंड होते हैं जो हड्डियों को नुकसान होने से रोकते हैं इसलिए प्याज के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.