प्याज खाने से ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल, जानिए डायबिटीज रोगियों को कैसे करना चाहिए प्याज का सेवन

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डायट का खास ख्याल रखें। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसी ही एक खाने की चीज है प्याज (Onion benefits in hindi)। जानिए, प्याज किस तरह से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और डायबिटीज में इसका सेवन किस तरह से करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 26, 2020 6:25 PM IST

Onion benefits in diabetes: डायबिटीज (Diabetes) कुछ वर्षों पहले तक एक अनुवांशिक बीमारी हुआ करती थी, लेकिन आज जिस तरह की जीवनशैली लोगों की होती जा रही है, उससे यह एक कॉमन रोग बन गया है। बड़ों के साथ ही आज बच्चे भी डायबिटीज से ग्रस्त हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों (Diabetes patient) को नियमित रूप से अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) बढ़ने से हार्ट रोग, रेटिनोपैथी, किडनी डिजीज आदि बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डायट का भी खास ख्याल रखें। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसी ही एक खाने की चीज है प्याज (Onion benefits in hindi)। जानिए, प्याज किस तरह से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और डायबिटीज में इसका सेवन किस तरह से करना चाहिए।

प्याज में मौजूद तत्व जो नहीं बढ़ने देते शुगर लेवल 

प्याज में एंटिऑक्सीडेंट और फाइबर की मात्रा होती है। ये दोनों ही तत्व ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने का काम करते हैं। कई बार डायबिटीज के लक्षणों का पता देर से चलता है। ऐसे में हर व्यक्ति को 30 की उम्र पार करते ही अपने सेहत की नियमित जांच कराते रहना चहिए। जानते हैं प्याज कैसे डायबिटीज में फायदे (Onion benefits in diabetes in hindi) पहुंचा सकता है....

डायबिटीज में प्याज खाने के फायदे (Onion Benefits For Diabetes)

1 मधुमेह के रोगी यदि अपनी डायट में हर दिन प्याज को शामिल करें तो कई लाभ होंगे। डायबिटीज डाइट (Diabetes diet in hindi) में प्याज को शामिल करने से फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और लो कार्ब डाइट मिलती है।

2 प्याज में फाइबर होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायेदमंद होती है। फाइबर शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है। प्याज खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल सही बना रहता है।

3 डायबिटीज के मरीजों को कई बार पाचन संबंधित समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में हरे प्याज का सेवन करने से पाचन दुरुस्त होता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। बेहतर मेटाबॉलिक रेट होने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

4 डायबिटीज में लो कार्ब डाइट का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। प्याज में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। नियमित तौर प्याज का सेवन करने से फाइबर के साथ लो कार्ब फूड भी मिलता है।

5 लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ भी डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी माना गया है। प्याज में 10 ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। ऐसे में प्याज खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। डायबिटीज के रोगी प्याज का सेवन सब्जी में डालकर कर सकते हैं। कच्चा भी खा सकते हैं,  इसका सलाद बनाकर।

प्याज खाने के फायदे (Onion benefits in hindi)

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए प्याज

शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए प्याज खाएं। इम्यूनिटी मजबूत होने से आप कई संक्रामक बीमारियों से बचे रह सकते हैं। आपका शरीर जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ता है। सर्दी-जुकाम की समस्या से दूर रह सकते हैं। प्याज में इम्यून सेल्स को मेंटेन करने का गुण होता है। अपनी इम्यूनिटी क्षमता को मजबूत करने के लिए आप सालद के रूप में प्याज का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज है तो नाश्ते में खाएं ये चीजें