Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Yoga for women health: एक महिला के जीवन में शारीरिक रूप से कई तरह के बदलाव आते रहते हैं। कई बार यह बदलाव उनके लिए अच्छा होता है तो कई बार चुनौतीपूर्ण। जब किसी महिला को शादी के बाद गर्भधारण करने में परेशानी होती है, तो उसे इनफर्टिलिटी की समस्या कहा जाता है। वहीँ कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद कमर दर्द या पीठ दर्द की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा जिन महिलाओं को पीसीओडी या पीसीओएस की समस्या होती है उन्हें भी अनियमित पीरियड्स के साथ स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। अगर आप नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं तो इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि योगाभ्यास आपके सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। नियमित योगाभ्यास से आप डिलीवरी के बाद होने वाले बैक पेन और पीसीओएस के कारण होने वाली समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
इसका अभ्यास करने के लिए आपको अपनी कमर के नीचे एक गोलाकार तकिया लगाकर रखना चाहिए। आप इस पोजीशन में पीठ के बल होकर कम से कम 2 से 3 मिनट तक लेटे रहें। अब एक एक करके दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। आप इस योग का अभ्यास 15-15 के तीन सेट में कर सकते हैं। थोड़े समय बाद आप दोनों पैरों को एक साथ उठाने का प्रयास कर सकते हैं।
जिन महिलाओं की कुछ दिनों पहले डिलीवरी हुयी है और उसी की वजह से लोअर बैक में दर्द है, या जिनको पीसीओडी/ पीसीओएस जैसी समस्या है या अन्य किसी भी महिला को अगर कमर दर्द की शिकायत है तो उनके लिए यह योगासन बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सामान्य से दिखने वाले इस योगासन से आपके पेट की चर्बी भी कम हो सकती है और बहुत पुराने कमर दर्द से भी राहत मिल सकता है।
डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि यह योगासन वैसे तो सभी महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है। लेकिन विशेष रूप से उनके लिए लाभदायक है जिन्हें किसी प्रकार की हार्मोनल बीमारी या अनियमित पीरियड्स की समस्या है। इसका अभ्यास करने से पूर्व आपको इसे करने का सही तरीका पता होना चाहिए तभी आप इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं। गलत पोस्चर के कारण यह हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पूर्व एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।