Omicron Uncommon Symptoms in hindi : ओमिक्रोन के इन 5 संकेतों के बारे में कोई नहीं करता बात! जानें कौन से संकेत आपको अनजाने में करते हैं परेशान

महीनों की रिसर्च के बाद शोधकर्ताओं ने इस बात का खुलासा किया है कि ओमिक्रोन वेरिएंट के कुछ असामान्य संकेत भी हैं, जिनका शुरुआती चरण में पता लगाया जाना बहुत ही जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 9, 2022 11:50 AM IST

दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच दुनियाभर में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिली, जिसमें ओमिक्रोन से होने वाले इंफेक्शन के मामले सबसे ज्यादा थे। हालांकि अब मामलों में कमी देखने को मिल रही है, जो कि एक राहत भरा संकेत है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कोविड का ये नया वेरिएंट अभी भी लोगों में है और संक्रमण का खतरा उतना ही बरकरार है। जैसा कि हम जानते हैं कि ओमिक्रोन के लक्षण हल्के होते हैं लेकिन संक्रमण के लक्षणों को पहचानना भी उतना ही मुश्किल हो रहा है क्योंकि ये पिछले वेरिएंट के समान बिल्कुल भी नहीं है।

इस दफा ओमिक्रोन के लक्षण हमारे श्वसन तंत्र से बिल्कुल भी संबंधित नहीं हैं। महीनों की रिसर्च के बाद शोधकर्ताओं ने इस बात का खुलासा किया है कि ओमिक्रोन वेरिएंट के कुछ असामान्य संकेत भी हैं, जिनका शुरुआती चरण में पता लगाया जाना बहुत ही जरूरी है और आप इन संकेतों को पहचानकर शुरू में ही पता भी लगा सकते हैं। आईए जानते हैं कौन से हैं ये संकेत।

ओमिक्रोन वेरिएंट के 5 असामान्य संकेत

ओमिक्रोन के ज्यादातर लक्षण कॉमन कोल्ड जैसे ही होते हैं। इस संक्रमण के सबसे आम संकेत हैं नाक बहना, सिरदर्द और गले में खराश। ये कुछ संकेत हैं, जो कोरोनावायरस के दूसरे वेरिएंट से भी जुड़े हुए हैं। इन सबके अलावा ओमिक्रोन के कारण पेट संबंधी विकार होने की भी संभावना रहती है, जो पिछले कोरोना इंफेक्शन में उतना कॉमन नहीं देखा गया था। ZOE COVID स्टडी ऐप पर लाखों लोगों से प्राप्त डेटा के मुताबिक, ओमिक्रोन से संक्रमित होने वाले हर 5 में से 1 व्यक्ति ने पाचन तंत्र से जुड़ी इन समस्याओं का अनुभव किया है।

ओमिक्रोन वेरिएंट से जुड़े 5 असामान्य संकेत

1- दस्त

2-पेट में दर्द

3-मतली या बीमार महसूस करना

4-भूख न लगना

5- खाना छोड़ देना

क्या कहती है स्टडी?

अध्ययन के मुताबिक, दिसंबर 2021 से लेकर जनवरी 2022 के बीच कोरोना संक्रमित लोगों में गैस्ट्रइंटेस्टेनियल लक्षणों के मामलों में काफी वृद्धि देखी गई है। ये वही समय है जब ओमिक्रोन वेरिएंट के कारण इंफेक्शन अपने पीक पर था। कोरोना के अल्फा और डेल्टा वेरिएंट में भी पेट से जुड़ी समस्याएं रिपोर्ट की गई थी लेकिन ये उतनी आम नहीं थी, जितनी ओमिक्रोन के दौरान देखी गई हैं। ओमिक्रोन के मामले में लोगों ने सांस संबंधी समस्याएं महसूस नहीं की है लेकिन उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं रही हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source