hamburger icon
A
Read in English

रोज Omega-3 लेने वालों के लिए बड़ा झटका! Brain Health को नहीं मिलता फायदा, नई स्टडी में खुलासा

कई लोग ओमेगा-3 के लिए फिश ऑयल सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। लेकिन, नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि ओमेगा-3 से ब्रेन हेल्थ और अल्जाइमर रोगियों में फायदा देखने को नहीं मिला।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 30, 2026 3:03 PM IST

Omega 3 : क्या आप भी ओमेगा-3 के लिए फिश ऑयल सप्लीमेंट्स लेते हैं? अगर हां, तो आपको एक झटका लगने वाला है। दरअसल, कई लोग ब्रेन हेल्थ में सुधार करने के लिए फिश ऑयल (Fish Oil) लेना पसंद करते हैं। लेकिन, एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि फिश ऑयल सप्लीमेंट्स से मिलने वाले ओमेगा-3 से ब्रेन हेल्थ को फायदा नहीं मिलता है। इतना ही नहीं, अल्जाइमर रोगियों में भी इस सप्लीमेंट्स से कोई फायदा देखने को नहीं मिला। यह रिसर्च सिर्फ ब्रेन हेल्थ और अल्जाइमर रोगियों से जुड़ा हुआ है। रिसर्च का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि ओमेगा-3 से कोई लाभ नहीं मिलता है।

क्या कहती है स्टडी

कई लोग मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और अल्जाइमर के खतरे को कम करने के लिए फिश ऑयल सप्लीमेंट लेते हैं। लेकिन ScienceDaily में छपी एक स्टडी के मुताबिक, फिश ऑयल से मिलने वाला ओमेगा-3, ब्रेन तक तो पहुंचता है लेकिन इससे अल्जाइमर के मरीजों में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। स्टडी में यह भी खुलासा हुआ है कि ओमेगा-3 याद्दाश्त पर, सोचने-समझने की क्षमता पर या ब्रेन हेल्थ में कोई सुधार देखने को नहीं मिला।

आपको बता दें कि इस रिसर्च का 2 साल तक क्लिनिकल ट्रायल चला था। इसमें शोधकर्ताओं ने बताया कि फिश ऑयल सप्लीमेंट्स लेने से-

  • याददाश्त में कोई सुधार नहीं हुआ।
  • सोचने-समझने की क्षमता में भी कोई बदलाव नहीं आया।
  • अल्जाइमर रोगियों में भी कोई लाभ देखने को नहीं मिला।

विशेषज्ञों का मानना है कि ओमेगा-3 मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन इस अध्ययन में फिश ऑयल सप्लीमेंट्स को अल्जाइमर से बचाव का उपाय नहीं माना जा सकता है।

शोधकर्ताओं का सुझाव क्या है?

शोधकर्ताओं का मानना है कि ओमेगा-3 को सप्लीमेंट के रूप में लेने की बजाय, मेडिटेरेनियन डाइट का हिस्सा बनाकर लिया जाए, इससे अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। यानी आपको सप्लीमेंट के बजाय, ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

ओमेगा-3 के फायदे क्या हैं?

National Institute of Health के अनुसार, ओमेगा-3 सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सप्लीमेंट लेने से कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। इनमें शामिल हैं-

  • ओमेगा-3 प्रेग्नेंसी में शिशु के मस्तिष्क के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
  • ओमेगा-3 को आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। हालांकि, यह आंखों से जुड़ी बीमारियों का इलाज नहीं करता है।
  • रूमेटाइड अर्थराइटिस के मरीजों के लिए ओमेगा-3 सप्लीमेंट लेना लाभकारी साबित हो सकता है। इससे जोड़ों के दर्द और जकड़न में आराम मिल सकता है।
  • ओमेगा-3 को कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में प्रभावी माना गया है।

Disclaimer: फिश ऑयल सप्लीमेंट्स को सेहत के लिए काफी फायदेमंद बताया जाता है। लेकिन, एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि ओमेगा-3 लेने से ब्रेन हेल्थ को लाभ नहीं मिलता है। रिसर्च में यह भी पता चला कि ओमेगा-3 से अल्जाइमर रोगियों की याद्दाश्त पर भी कोई फर्क नहीं पड़ा। हालांकि, ओमेगा-3 या फिश ऑयल सप्लीमेंट्स से कई लाभ मिल सकते हैं। आप डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन कर सकते हैं।