Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Olive Oil Benefits in Hindi: वजन कम करने में भी मदद करे ऑलिव आयल, जानें इसके अन्य सेहत लाभ

ऑलिव ऑयल से बच्चों की मालिश भी की जाती है। इसे कुछ लोग सलाद, पास्ता में डालकर भी खाते हैं। ऑलिव ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। कुछ लोग यह भी दावा करते हैं कि इस तेल को पीने से भी आप स्वस्थ रह सकते हैं। जानें, जैतून के तेल के सेहत लाभ (benefits of olive oil) के बारे में यहां...

Olive Oil Benefits in Hindi: वजन कम करने में भी मदद करे ऑलिव आयल, जानें इसके अन्य सेहत लाभ
The fat in olive oil may help increase your lifespan and prevent aging-related diseases

Written by Anshumala |Updated : January 27, 2020 4:39 PM IST

Olive Oil Benefits in Hindi (जैतून का तेल के फायदे)

जैतून का तेल या ऑलिव ऑयल (Olive oil) सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अधिकतर लोग इसका भोजन में इस्तेमाल कम करते हैं। ऑलिव ऑयल जितना सौंदर्य (Beauty benefits of olive oil) के लिए बेहतर होता है, उतना ही हेल्दी यह सेहत के लिए (Health benefits of olive oil) भी होता है। ऑलिव ऑयल से बच्चों की मालिश भी की जाती है। इसे कुछ लोग सलाद, पास्ता में डालकर भी खाते हैं। ऑलिव ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। कुछ लोग यह भी दावा करते हैं कि इस तेल को पीने से भी आप स्वस्थ रह सकते हैं। जानें, जैतून के तेल के सेहत लाभ (benefits of olive oil) के बारे में यहां...

Top 5 Health Benefits of Olive Oil in Hindi (जैतून के तेल के फायदे)

1 जैतून के तेल (Olive oil) में हेल्दी फैट्स होते हैं। इस तेल का सेवन हर दिन करने से आप दिल की परेशानियों से बचे रह सकते हैं। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है, वो भी ऑलिव ऑयल का सेवन करके अपने हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम कर सकते हैं। यह शरीर में रक्त के प्रवाह को भी बेहतर बनाता है।

क्या ऑलिव ऑयल पीना सेहत के लिए हेल्दी है?

Also Read

More News

2 एक अध्ययन के अनुसार, प्रतिदिन 4 मिलीलीटर जैतून का तेल पीने (benefits of olive oil) से कब्ज की समस्या नहीं होती है। यह तेल मल को ढीला करने में मदद करता है। इसकी तुलना मिनरल ऑयल से की जा सकती है, जिसका असर भी शरीर पर एक समान ही होता है।

3 जैतून का तेल इंफ्लेमेशन की भी समस्या को कम करने में मदद करता है। जैतून के तेल में कई ऐसे यौगिकों (कम्पाउंड्स) खासकर ओलियोकैंथल (oleocanthal) होते हैं, जो सूजन (इंफ्लेमेशन) को कम करता है। इसका असर अन्य किसी दर्द निवारक दवा के बराबर ही होता है। ऑलिव ऑयल पीने से ब्लड शुगर स्थिर रहता है और बोन डेंसिटी में वृद्धि होती है।

4 कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचना चाहते हैं, तो अपने भोजन में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इसमें पॉलीफेनॉल्स एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो शरीर में होने वाले सूजन की समस्या को भी कम करता है। एक से दो चम्मच जैतून का तेल इस्तेमाल करने से कैंसर की कोशिकाएं नहीं बढ़ती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5 क्या आप जानते हैं कि ऑलिव ऑयल वजन भी कम करता है? इसमें हेल्दी मोनो सैचुरेटेड फैट होता है, जो शरीर में जमी चर्बी को कम कर वजन घटाता है। इसका कितना सेवन करना चाहिए, इसके लिए आप किसी डाइटिशियन से बात करें, तो आसानी से वजन कम कर सकते हैं। सुबह के समय 1-2 चम्मच ऑलिव ऑयल का सेवन करें, वजन आसानी से कम होने लगेगा।

About the Author

... Read More