Occupational cancer : इस तरह का काम करने वालों को सौ गुना होता है कैंसर का खतरा

बिजनेस इनसाइडर ने हाल ही में एक ऐसी सूची पेश की है जिसमें उन पेशों को सूचीबद्ध किया है, जिसमें शामिल लोगों को सबसे ज्‍यादा कैंसर का जोखिम रहता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 2, 2019 4:29 PM IST

दुनिया भर में कैंसर का जोखिम बढ़ता जा रहा है। पर क्‍या कभी आपने सोचा कि इसके लिए आपका प्रोफेशन (Occupational cancer) भी जिम्‍मेदार हो सकता है? हाल ही में बिजनेस  इनसाइडर ने उन प्रोफेशन्‍स को सूचीबद्ध किया है, जिनमें कार्यरत लोगों को कैंसर (Occupational cancer) होने का खतरा सबसे ज्‍यादा होता है। इनमें कुछ ऐसे प्रोफेशन भी शामिल हैं, जिनके बारे में कभी लोगों ने कल्‍पना भी नहीं की थी।

सर्वाधिक कैंसर रिस्‍क वाले प्रोफशन  (Occupational cancer)

निर्माण कार्य, कृषि श्रमिक, रबर निर्माता और अग्निशमन के पेशे से जुड़े लोग हमेशा से सर्वाधिक कैंसर रिस्‍क जोन में रहे हैं। इन पेशों में शामिल लोग कई उत्पादों और सामग्रियों के संपर्क में आते हैं, जो मनुष्यों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माने गए हैं।

नेल सैलून वर्कर भी  (Occupational cancer)

पर इस सूची में हैरान करने वाला प्रोफेशन है नेल सैलून वर्कर। अभी तक इस ओर किसी का भी ध्‍यान नहीं गया था। पर इस ताजा सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि नैल सैलून में काम करने वाले लोग कई तरह के हानिकारक रसायनों के संपर्क में आते हैं। जिनसे कैंसर के जोखिम की संभावना सौ गुना तक ज्‍यादा बढ़ जाती है।

डेस्‍क जॉब में भी है खतरा

इस बारे में पहले भी कई बार आगाह किया जा चुका है। लगातार कई घंटों तक एक ही जगह पर बैठ कर काम करने वालों यानी डेस्‍क जॉब में कार्यरत लोगों में अन्‍य लोगों के मुकाबले कैंसर का खतरा हमेशा से ज्‍यादा रहा है। निष्क्रिय जीवनशैली, जिसमें व्‍यायाम भी शामिल न हों, कैंसर के लिए कारक बनती है।

घबराएं नहीं सुरक्षित रहें

बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक अमेरिकन कैंसर सोसायटी लंबे समय तक निष्क्रियता और कैंसर के बीच संबंध के बारे में बताती रही है। पर इसका यह अर्थ नहीं कि आप घबराकर इन प्रोफेशन्सर से तौब कर लें। बल्कि जरूरत है कि सुरक्षात्मतक उपाय अपनाने के साथ-साथ अपनी जीवनशैली में वर्कआउट, व्यानयाम, योग और हेल्दीै डाइट को भी शामिल करें।

Prostate cancer diet : प्रोस्‍टेट कैंसर में न करें इन चीजों का सेवन

Restless sleep : कहीं थकान और सुस्‍ती की वजह यह तो नहीं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source