Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मोटापा बनता जा रहा है फैटी लिवर का कारण, इन लक्षणों की न करें अनदेखी

जब शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी और फैट जमा होने लगता है, तो इससे लिवर का कार्य प्रभावित होता है और लिवर की कोशिकाओं में चर्बी जमा होने लगती है।

मोटापा बनता जा रहा है फैटी लिवर का कारण, इन लक्षणों की न करें अनदेखी

Written by Dr. Pankaj Sharma |Published : February 18, 2026 6:37 PM IST

Fatty Liver Disease in Hindi: मेरे क्लिनिक में कई मरीज वजन कम कराने के लिए आते हैं। जांच के दौरान, जब उनकी रिपोर्ट देखता हूं तो अक्सर एक समस्या कॉमन मिलती है, वह है फैटी लिवर। हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर मरीजों को पता ही नहीं होता कि उन्हें फैटी लिवर की बीमारी है। क्योंकि, ज्यादातर मामलों में फैटी लिवर बिना किसी दर्द, बुखार और लक्षण के शुरू होता है। इसलिए मैं इसे मोटापे की वजह से चुपचाप बढ़ने वाली बीमारी कहता हूं।

फैटी लिवर होता क्या है?

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह पाचन, हार्मोन संतुलन, डिटॉक्स और ऊर्जा नियंत्रण का काम करता है। जब शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी और फैट जमा होने लगता है, तो इससे लिवर का कार्य प्रभावित होता है और लिवर की कोशिकाओं में चर्बी जमा होने लगती है। इसे ही फैटी लिवर (Fatty Liver Disease) कहा जाता है।

आपको बता दें कि मोटापा सिर्फ बाहर दिखाई देने वाली चर्बी नहीं है। यह एक समस्या है जो तब शुरू होती है, जब फैट शरीर के अंदरूनी अंगों पर जमा होने लगता है। यह फैट लिवर को ही सबसे पहले प्रभावित करता है।

Also Read

More News

फैटी लिवर खतरनाक क्यों है?

शुरुआत में फैटी लिवर कोई परेशानी नहीं देता, इसलिए लोग इसे हल्के में ले लेते हैं। लेकिन, लंबे समय तक इस स्थिति को नजरअंदाज करने से लिवर में सूजन आ जाती है और फिर यह बीमारी फाइब्रोसिस और सिरोसिस तक पहुंच सकती है। यानी इसकी वजह से लिवर धीरे-धीरे खराब होना शुरू हो जाता है।

कई लोग मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि मैं तो शराब भी नहीं पीता, फिर मुझे फैटी लिवर कैसे हो गया। तो यहीं सबसे बड़ी गलतफहमी है। आज भारत में मिलने वाला ज्यादातर फैटी लिवर नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवरहोते हैं। इसका मुख्य कारण शराब नहीं, बल्कि मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस है।

फैटी लिवर के लक्षण

  • हमेशा थकान महसूस होना
  • भारीपन या गैस की समस्या
  • पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द
  • वजन लगातार बढ़ना
  • ब्लड टेस्ट में SGPT/SGOT बढ़ना
  • कई मामलों में फैटी लिवर का पता सिर्फ अल्ट्रासाउंड के बाद ही चलता है।

फैटी लिवर का इलाज क्या है?

फैटी लिवर की कोई दवा नहीं है। इसका इलाज सिर्फ अच्छी लाइफस्टाइल से ही किया जाता है। अगर शुरुआती स्टेज में पकड़ लिया जाए तो इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फैटी लिवर होने पर क्या सलाह दी जाती है?

  • फैटी लिवर से बचने के लिए आपको वजन जरूर कम करना चाहिए।
  • इस स्थिति में 7 से 10 फीसदी वजन कम करना बहुत जरूरी है।
  • रोज कम से कम 40 मिनट वॉक करनी चाहिए।
  • चीनी, मीठे पेय और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
  • बार-बार खाना खाने से बचना चाहिए। खाने का एक निश्चित सम तय होना चाहिए।
  • जिन मरीजों का वजन बहुत ज्यादा होता है और उनका डायबिटीज कंट्रोल नहीं होता, उनमें बैरिएट्रिक सर्जरी की मदद से फैटी लिवर को रिवर्स किया जाता है।

फैटी लिवर दर्द नहीं देता, इसलिए खतरनाक है। इसके शुरुआत में लक्षणों का पता नहीं चल पाता है और बाद में इसकी वजह से दिक्कतें बढ़ जाती हैं। मोटापा एक दिखने वाली समस्या है, लेकिन फैटी लिवर इसके अंदर छिपी हुई एक बीमारी है।