Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Obesity and Health: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से मोटापा (Obesity) तेजी से बढ़ रहा है। मोटापा का मतलब सिर्फ वजन बढ़ना नहीं है, इसका मतलब है कि आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं। मोटापा शरीर के सबसे जरूरी अंग- लिवर और किडनी की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर देता है। मोटापे से पीड़ित लोगों में लिवर और किडनी से जुड़े रोग ज्यादा सामने आते हैं। मोटापा, लिवर और किडनी से जुड़ी समस्याओं का एक बड़ा कारण बन सकता है। इसलिए समय रहते सतर्क होना बेहद जरूरी है। अगर वजन लगातार बढ़ रहा है और इसका प्रभाव लिवर-किडनी पर पड़ रहा है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। आइए, आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट और इंटरनल मेडिसिन डॉ. विक्रम जीत सिंह (Dr Vikramjeet Singh- Senior Consultant, Internal Medicine, Aakash Healthcare) से जानते हैं कि मोटापे का लिवर और किडनी पर क्या असर पड़ता है?
मोटापा कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। यह लिवर को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है। मोटापे की वजह से लिवर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है। फैटी लिवर रोग विकसित हो जाता है। मोटापा लिवर में सूजन (हेपेटाइटिस), लिवर में निशान (फाइब्रोसिस), सिरोसिस (लिवर डैमेज) आदि के जोखिम को बढ़ाता है। यह लिवर कैंसर का गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। यह शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाता है, जिससे लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। कुछ मामलों में लिवर इतना डैमेज हो जाता है कि ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है या व्यक्ति की जान तक चली जाती है।
मोटापा किडनी की सेहत पर भी असर डालता है। मोटापा किडनी की कार्यक्षमता को भी प्रभावित करता है। मोटापे की वजह से किडनी को शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) का खतरा बढ़ सकता है। मोटापा किडनी पर सीधा असर डालता है, इससे क्रोनिक किडनी रोग(CKD) का खतरा 20-30% तक बढ़ सकता है। मोटापे की वजह से किडनी को शरीर की चयापचय संबंधी अधिक मांगों को पूरा करने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत (हाइपरफिल्ट्रेशन) करनी पड़ती है, जो किडनी के ऊतकों को नुकसान पहुंचाती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।